manglik dosh calculator
✕

पीएम मोदी का विवादास्पद बयान, हॉट सीट के लिए सभी घुंघरू बांध कर तैयार हो गए

Updated: गुरुवार, 25 अप्रैल 2019 (08:41 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पीएम पद के आकांक्षी उम्मीदवारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे सब इस हॉट सीट के लिए 'घुंघरू' बांधकर तैयार हो गए।
 
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि जो लोग दिन में दस बार आईना देखते हैं और प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, वे अपने लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली विधानसभा सीट में भी नहीं जीत पाएंगे।
 
मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि जिन नेताओं की पार्टी 20 या 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वह भी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।
 
उन्होंने पश्चिम बंगाल के कमरपाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए कटाक्ष करते हुए कहा, 'सब घुंघरू बांधके तैयार हो गए।'
 
प्रधानमंत्री ने ममता को 'स्टीकर दीदी' भी कहा जो केंद्र की कल्याणकारी योजना पर अपने सरकार का लेबल चस्पा कर देती हैं। मोदी ने इससे पहले राज्य में चुनावी सभाओं में बनर्जी को 'स्पीड ब्रेकर दीदी' भी बताया था जो राज्य में केंद्रीय योजनाओं में कथित तौर पर बाधा डालती हैं। 
 
रानाघाट में एक रैली में मोदी ने कहा, 'स्पीड ब्रेकर दीदी, स्टीकर दीदी भी हैं। वह लोगों के लिए मुफ्त बिजली या राशन जैसी केंद्रीय योजनाओं पर स्टीकर लगाकर दावा करती हैं कि ये योजनाएं राज्य सरकार की हैं।' 
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख