biodatamaker
✕

मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- ATM की तरह किया रक्षा सौदों का इस्तेमाल

Updated: सोमवार, 13 मई 2019 (21:50 IST)
सोलन (हिमाचल प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की पिछली सरकारों पर रक्षा सौदों को ऑटोमेटेड टेलर मशीनों (एटीएम) की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
 
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने दावा किया कि यदि पिछली यूपीए सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्वकाल के दौरान की वृद्धि दर बनाए रखी होती तो आज यह कहीं ज्यादा होती।
 
मोदी ने कहा कि भारत सैन्य बलों की 70 फीसदी जरूरतों के लिए विदेशों पर निर्भर हुआ करता था और कांग्रेस ने रक्षा सौदों का इस्तेमाल एटीएम की तरह किया।
 
प्रधानमंत्री ने सिख विरोधी दंगों पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि यदि 'नामदार' परिवार से कोई सवाल पूछता है तो वह 'हुआ तो हुआ' कहकर जवाब देते हैं।
 
मोदी ने केंद्र की पिछली यूपीए सरकार पर आरोप लगाया कि उसने सैन्य बलों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेटों की खरीद में 6 साल की देरी की। मैं पहली बार वोट डालने वाले वोटरों से अनुरोध करता हूं कि वे विकास सुनिश्चित करने के लिए वोट डालें। 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख