dharma sangrah
✕

मोदी का कांग्रेस, सपा और बसपा पर करारा प्रहार, कहा- पाकिस्तान में हीरो बनने की कर रहे हैं होड़

Updated: शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019 (17:05 IST)
अमरोहा (उप्र)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर आतंकवाद को मदद पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दल दुनिया के सामने बेनकाब हो रहे पाकिस्तान के पक्ष की बातें करके वहां हीरो बनने की होड़ कर रहे हैं।
 
मोदी ने अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में आयोजित रैली में कहा कि जब पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो रहा है, तो ये उसके पक्ष की बात कर रहे हैं, वहां पर हीरो बनने की स्पर्धा कर रहे हैं। कांग्रेस हो या फिर सपा-बसपा, आतंकवाद पर इसी नरम रवैए की वजह से कुछ लोगों के हौसले बुलंद हुए हैं। इन दलों ने सिर्फ आतंक की ही मदद नहीं की है, बल्कि इन्होंने आपके जीवन और अस्तित्व को भी संकट में डाला है।
 
उन्होंने कहा कि जब उत्तरप्रदेश में सपा, बसपा और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी, तब कभी अयोध्या और काशी को दहला दिया जाता था, कभी रामपुर में सीआरपीएफ कैम्प पर हमला होता था। देश की एजेंसियां बड़ी मशक्कत करके इन घटनाओं में शामिल लोगों को पकड़ती थीं लेकिन वोटबैंक की वजह से बुआ-बबुआ (बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष) की सरकारें उन्हें छोड़ देती थीं।
 
मोदी ने दावा किया कि पिछले 5 सालों में धमाके इसलिए रुक गए, क्योंकि दिल्ली में आपने एक चौकीदार बैठा दिया, जो आतंकियों को पाताल से भी खोज निकालेगा। मोदी आतंक को वोटबैंक से नहीं तौलता।
 
प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान में हाल में हुए हवाई हमले का जिक्र करते हुए जनता से पूछा कि आप मुझे बताइए कि क्या आतंकी हमले के बाद मुझे चुप हो जाना चाहिए था या उन पर प्रहार करना चाहिए था? मैंने सही किया ना? ऐसे ही करना चाहिए। लेकिन आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना हमारे देश में ही कुछ लोगों को परेशान करता है। उनकी रातों की नींद उड़ जाती है। जब भारत डंके की चोट पर दुश्मन को मारता है तो कुछ लोगों को हिन्दुस्तान में रोना आता है।
 
मोदी ने उत्तरप्रदेश में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन पर तंज करते हुए कहा कि कुछ लोग अलग-अलग जातियों के नाम पर समाज और देश में खाई पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश की जनता ने वर्ष 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
 
प्रधानमंत्री ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, योगेन्द्र नाथ मंडल और बाबू जगजीवनराम का नाम लेते हुए कांग्रेस पर इनकी उपेक्षा और अपमान करने का आरोप लगाया। अगर कांग्रेस और महामिलावट (सपा-बसपा-रालोद गठबंधन) वाले चुनाव जीतते हैं तो इन महापुरुषों का सम्मान नहीं हो सकेगा।
 
उन्होंने दावा किया कि पूरी दुनिया में देश की साख आज जितनी ऊंची है, उतनी पहले कभी नहीं थी। देश के विकास की गति को इसी तरह बनाए रखने के लिए मजबूत सरकार बनाना बहुत जरूरी है। भाजपा उम्मीदवारों को मिलने वाला हर वोट मोदी के खाते में जाएगा।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख