dharma sangrah
✕

देवेगौड़ा ने किया परिवारवाद का बचाव, बोले- पोता लड़ रहा है चुनाव

Updated: गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (16:00 IST)
बेंगलुरु। जद (एस) को पारिवारिक उद्यम बनाने के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे पार्टी सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने गुरुवार को कहा कि जनता और पार्टी कार्यकर्ता चाहते थे कि उनके पोते निखिल कुमारस्वामी और प्रज्वल रेवन्ना क्रमश: मांड्या और हासन लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ें।

हासन में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद गौड़ा ने कहा कि विरोधी उन पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हैं लेकिन राजनीति में उनकी कामयाबी भगवान के आशीर्वाद और मतदाताओं के कारण है जिनकी उनका परिवार यथासंभव सर्वश्रेष्ठ तरीके से सेवा करता है।
 
उन्होंने कहा कि लोग इसे पारिवारिक राजनीति बताते हैं। हम किसान के बेटे हैं। हम भगवान पर भरोसा करते हैं। मेरे पिता एक साधारण किसान थे। ईश्वर की कृपा से राजनीति में हमारा कद बढ़ता गया। यह (वृद्धि) किसी के हाथ की बात नहीं है। मतदाताओं ने हमें मजबूत बनाया। चाहे वो रेवन्ना (लोक निर्माण कार्यमंत्री) हों, मैं होऊं या (मुख्यमंत्री) कुमारस्वामी हों, हमने अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं से उनकी सेवा की।
 
मांड्या और हासन से अपने पोतों को टिकट दिए जाने के फैसले को न्यायोचित ठहराते हुए गौड़ा ने कहा कि लोग इस बात पर अड़े हुए थे कि दोनों को वहां से उम्मीदवार बनाया जाए। मैंने लोगों की भावनाओं का सम्मान किया।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख