kalsarpa dosh calculator
✕

वंशवाद पर पीएम मोदी की टिप्पणी से कांग्रेसी नाराज, इस तरह किया पलटवार

Updated: बुधवार, 20 मार्च 2019 (12:06 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ब्लॉग में कहा कि वंशवाद की राजनीति से सबसे अधिक नुकसान संस्थाओं को हुआ है। प्रेस से पार्लियामेंट तक, सोल्जर्स से लेकर फ्री स्पीच तक, कॉन्स्टिट्यूशन से लेकर कोर्ट तक, कुछ भी नहीं छोड़ा। भारत ने देखा है कि जब भी वंशवादी राजनीति हावी हुई तो उसने देश की संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया। मोदी के इस बयान से कांग्रेसी नेता भड़क गए। प्रियंका गांधी से लेकर कपिल सिब्बल तक सभी ने इस पर पीएम मोदी और भाजपा को आड़े हाथों लिया।  
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर पलटवार किया। प्रियंका ने कहा कि भाजपा पिछले पांच सालों से संस्थाओं को अपने तरीके से चला रही है। हमें जितना प्रताड़ित करेंगे हम उतनी जोर से लड़ेंगे। हम डरने वाले नहीं हैं।
 
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि लोग बेवकूफ हैं, उन्हें जान लेना चाहिए कि लोग सब समझ रहे हैं।उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता में होते हैं उन्हें 2 गलतफहमियां होती हैं, पहली कि वे आसानी से लोगों को गुमराह कर सकते हैं, और दूसरी कि जो लोग विरोध करते हैं, उनसे डरते हैं।
 
कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने भी प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि हर कोई अपने वंश को आगे बढ़ाता है। पीएम मोदी का कोई वंश नहीं है। वहीं कपिल सिब्बल ने कहा कि सबसे बड़ा वंशवाद तो भाजपा और संघ में हैं। 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अगला लेख