Daily Horoscope
✕

लोकसभा चुनाव 2019 : मुक्केबाज विजेंद्र सिंह को कांग्रेस ने बनाया दक्षिणी दिल्ली से उम्मीदवार

Updated: सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (23:42 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।
 
पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली से विजेंद्र उसके उम्मीदवार होंगे। इस सीट पर विजेंद्र का मुकाबला भाजपा के रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा से होगा। विजेंद्र ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीता था। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने दिल्ली की सातों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
 
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया गया है, जहां से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और आप नेता दिलीप पांडे चुनावी मैदान में हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष अजय माकन को नई दिल्ली, जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक, राजेश लिलोठिया को उत्तर-पश्चिम दिल्ली, महाबल मिश्रा को पश्चिमी दिल्ली और अरविंदर सिंह लवली को पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 422 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख