dharma sangrah

लोकसभा चुनाव 2019 : सोमवार को जारी होगा भाजपा का संकल्प पत्र, एक्शन टेकन रिपोर्ट भी आने की संभावना

Updated: शनिवार, 6 अप्रैल 2019 (00:00 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार 8 अप्रैल को अपना संकल्प पत्र जारी करेगी जिसे देश के लगभग 10 करोड़ लोगों के सुझावों एवं मुद्दों को संकलित करके तैयार किया गया है। इसी मौके पर पार्टी 2014 के चुनाव के समय जारी संकल्प पत्र पर 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' भी जारी कर सकती है।
 
पार्टी सूत्रों के अनुसार यहां दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा के मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह, संकल्प पत्र समिति के मुखिया एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदि नेता मौजूद रहेंगे।
 
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष शाह ने गुरुवार देर शाम के अपने राजनीतिक कार्यक्रम रद्द करके संकल्प पत्र के मसौदे को अंतिम रूप दिया। इस मौके पर कई अन्य नेता भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार भाजपा का संकल्पपत्र कांग्रेस के घोषणापत्र की तुलना में अधिक प्रभावी और आकर्षक होने की संभावना है।
 
कांग्रेस की न्यूनतम आय गारंटी की न्याय योजना के जवाब में कोई आकर्षक योजना घोषित की जा सकती है। पार्टी ने इस संकल्प पत्र के साथ ही वर्ष 2014 के चुनाव के संकल्प पत्र में किए लगभग 500 वादों के क्रियान्वयन की मंत्रालयवार रिपोर्ट तैयार की गई है।
 
सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निर्देश था कि सरकार ने अपने संकल्पों को पूरा करने में वास्तव में कितना काम किया है, इसकी रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए। कुल मिलाकर 95 प्रतिशत से अधिक वादों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इस एक्शन टेकन रिपोर्ट के आधार पर ही 2019 का संकल्प पत्र तैयार किया गया है।
 
सूत्रों ने कहा कि संकल्प पत्र तैयार करना अत्यंत दुरूह कार्य रहा। बाहरी लोगों की बजाय पार्टी के नेताओं को राजी करना सबसे कठिन काम था। एक-एक व्यक्ति ने एक-एक शब्द को लेकर इतनी मीनमेख निकाली कि उतनी मीनमेख आजादी मिलने के बाद संविधान लिखने में नहीं निकाली गई होगी।
 
संकल्प पत्र को बनाने के लिए भाजपा ने कई उपसमितियां बनाई थीं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह को इसका जिम्मा सौंपा गया था। कृषि विषय पर संकल्प पत्र की उपसमिति का दायित्व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास है जबकि अर्थव्यवस्था का वित्तमंत्री अरुण जेटली, महिला विषयों की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी, शिक्षा एवं कौशल का प्रकाश जावड़ेकर, राष्ट्रीय सुरक्षा उपसमिति मेजर जनरल बीसी खंडूरी के पास है। पार्टी ने संकल्पपत्र बनाने के लिए कुल 12 उपसमितियां बनाई हैं।
 
भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र बनाने का काम 3 फरवरी से शुरू किया था। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' अभियान शुरू किया था। करीब 1 महीने तक चले इस अभियान में विभिन्न माध्यमों से देश के 10 करोड़ लोगों से सुझाव मांगने का लक्ष्य रखा गया था।
 
सूत्रों का कहना है कि अगले 5 साल में राष्ट्र निर्माण का एजेंडा तय करने लिए यह सहकारी प्रयास होगा। यह प्रत्येक भारतीय को नए भारत के निर्माण के अभियान में शामिल करने का प्रयास है। पार्टी सूत्रों के अनुसार देश भर से उसे विभिन्न विषयों में असंख्य सुझाव मिले हैं जिन्हें 12 विषयों के हिसाब से छांटा गया और एक प्रकार के सुझावों एवं मांगों को एकरूप किया गया और उन्हें सूचीबद्ध किया गया है। (वार्ता)

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख