dharma sangrah
✕

भाजपा के मुख्‍यमंत्री ने सिद्धू को बताया पाकिस्तान का दलाल

Updated: बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (15:41 IST)
वलसाड़। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने क्रिकेटर से राजनेता बने कांग्रेस नेता तथा पंजाब के मंत्री नवजोतसिंह सिद्धू पर हमला बोलते हुए बुधवार उन पर पाकिस्तान की दलाली करने का आरोप लगाया।
 
रूपाणी ने बिहार की एक चुनावी रैली में मंगलवार को सिद्धू की ओर से मुस्लिम मतदाताओं से एकजुट होकर मोदी सरकार को हटाने के लिए मतदान करने की अपील की चर्चा करते हुए पत्रकारों से कहा कि यह बयान कांग्रेस की अल्पसंख्यक तुष्टिकरण और सांप्रदायिक राजनीति को दर्शाता है।

इधर सिद्धू ने साधा मोदी पर निशाना : मजेदार बात यह है कि सिद्धू आज गुजरात में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। अहमदाबाद जिले के धोलका में एक सभा में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और उन पर केवल बड़े उद्योगपतियों की मदद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बैंक का एनपीए मोदी सरकार के समय में बढ़कर 17 लाख करोड़ रुपए का हो चुका है, जबकि यह पूववर्ती मनमोहन सरकार के समय में मात्र 2 लाख करोड़ ही था।
 
मोदी सरकार 25 लाख सरकारी नौकरियों की रिक्तियां होने के बावजूद भर्ती नहीं कर रही, जबकि हर गली चौराहे पर बेरोजगार युवा मोबाइल लेकर घूमते फिर रहे हैं।  
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख