Daily Horoscope
✕

लोकसभा चुनाव 2019 : भगवंत मान ने सुखबीर सिंह बादल को दी संगरूर सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती

Updated: शनिवार, 30 मार्च 2019 (17:38 IST)
चंडीगढ़। पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के प्रधान भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल को संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
 
उन्होंने शनिवार को यहां कहा कि चुनाव लड़ने के दौरान वे अपने साले बिक्रम सिंह मजीठिया को संगरूर से दूर रखें, क्योंकि संगरूर हल्के के नौजवान चिट्टे के नशे से बचे हुए हैं। पिछले सभी चुनावों का इतिहास रहा है कि जहां-जहां बिक्रम मजीठिया पर प्रचार अभियान का प्रभार रहा है, वहां के नौजवानों को नशे की लत लग गई है।
 
मान ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से आग्रह किया कि वे मेरे बारे में सोचना बंद करें। ऐसा लगता है कि बादल तथा पूर्व वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा को आप का 'फोबिया' हो गया है। बादल परिवार एंड कंपनी 'आप' के डर से हसीन सपने देखने लगी है कि आम आदमी पार्टी बंद हो गई है और भगवंत मान किसी अन्य पार्टी में जा रहे हैं। उनके ऐसे सपने सच नहीं होने वाले।
 
आप सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी बंद नहीं हो रही बल्कि बादल एंड कंपनी की बोलती बंद करेगी। उन्होंने शिअद के नेताओं को चेतावनी दी कि वे अफवाहें उड़ान बंद करें और चुनाव मैदान में जमीनी हकीकत से रूबरू हों। आप आंदोलन से निकली हुई वतनपरस्त पार्टी है। बादलों, कैप्टन की तरह परिवारपरस्त और ऐशपरस्त पार्टी नहीं है।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी को देश की एकता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि इस खतरनाक और देशविरोधी जोड़ी को रोकने के लिए पार्टी कोई भी कुर्बानी दे सकती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि पार्टी बंद हो जाएगी। देश के राजनीतिक इतिहास में 'आप' सबसे तेजी के साथ अपना दायरा बढ़ाने वाली पार्टी है। इसी कारण बादलों और इनकी बी टीमों को 'आप' का 'फोबिया' हो गया है।
 
उन्होंने बादल को चुनौती दी कि वे मेरे खिलाफ टिप्पणी करने से पहले खुद के लिए सीट तय करें। मान ने परमिंदर सिंह ढींढसा को सलाह दी कि वे हमें शिक्षा देने की बजाए अपने पिता सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा के बताए मार्ग पर चलें। (वार्ता)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शेयर बाजार में फ्लेट टू पॉजिटिव, महंगाई और प्रॉफिट बुकिंग के बीच घिरे निवेशक; जानें अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल?

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

अगला लेख