ganesh chaturthi

अजित सिंह बोले, मोदी श्रीलंका जाते तो रावण को मारने का क्रेडिट भी ले लेते

Updated: गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (11:00 IST)
बागपत। रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि ये भईया इतने होशियार और शातिर आदमी हैं कि अगर ये श्रीलंका चले जाते तो लौट कर कहते कि रावण को मैने मारा और उसका क्रेडिट भी ले लेते। 
 
मुजफ्फरनगर से महागठबंधन के उम्मीदवार अजित सिंह ने एक चुनावी रैली में कहा कि मोदी को लगता है कि उनके अलावा कोई और काम ही नहीं कर रहा है। प्रधानमंत्री को सिर्फ प्रचार करना आता है और उन्होनें पिछले पांच साल में सिर्फ यही किया है।

पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 'यह झूठ नहीं बोलता... बस इसने आज तक सच नहीं बोला। बच्चों को कहते हैं सच बोला कर, लेकिन इसके मां-बाप ने नहीं सिखाया।

अजित सिंह ने पीएम मोदी की पत्नी को लेकर भी विवादित बयान देते हुए कहा, 'महिलाओं का पक्षधर है। तीन तलाक, तीन तलाक... अपनी पत्नी को एक बार भी तलाक नहीं बोला और छोड़ दिया।' 
 
अजित सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाने के वादे की याद दिलाते हुए कहा कि मोदी कभी सच नहीं बोलते हैं। अजित सिंह ने दावा किया कि क्षेत्र में किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया है और चीनी मिल मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख