Daily Horoscope
✕

लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने एक और सूची जारी की, मेनका और वरुण गांधी की सीटें बदलीं

Updated: बुधवार, 27 मार्च 2019 (09:50 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सत्तारूढ़ भाजपा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 29 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस सूची सबसे अहम नाम जया प्रदा का है, जो आज ही भाजपा में शामिल हुई हैं। जया प्रदा को रामपुर सीट से आजम खान के विरुद्ध चुनाव मैदान में उतारा गया है।
 
 
यूपी के 29 नामों के साथ ही 10 नाम पश्चिम बंगाल के लिए भी घोषित किए गए हैं। यूपी के नामों में कुछ चौंकाने वाली बातें भी सामने आई हैं। इसके मुताबिक मेनका गांधी और उनके पुत्र वरुण की सीटें बदल दी गई हैं।

अब मेनका पीलीभीत के स्थान पर सुल्तानपुर से चुनाव लड़ेंगी, जबकि वरुण अपनी मां के इलाके पीलीभीत से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इलाहाबाद से यूपी की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को टिकट दिया है। इलाहाबाद जोशी के पिता हेमवतीनंदन बहुगुणा की भी लोकसभा सीट रही है।
 
 
इनके अलावा महेन्द्रनाथ पांडेल को चंदौली सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि रामशंकर कठेरिया इटावा से चुनाव लड़ेंगे। कानपुर से मुरली मनोहर जोशी के स्थान पर सत्यदेव पचौरी किस्मत आजमाएंगे, जबकि गाजीपुर से सीट से केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा चुनाव लड़ेंगे।


कानपुर में सत्यदेव पचौरी का मुकाबला यूपीए सरकार में मंत्री रहे श्रीप्रकाश जायसवाल से होगा। पचौरी योगी सरकार में मंत्री हैं। साध्वी निरंजना ज्योति फतेहपुर से चुनाव लड़ेंगी। यूपी के 29 नामों में 18 वर्तमान सांसद हैं। 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

अगला लेख