manglik dosh calculator
✕

पटियाला लोकसभा सीट परिचय

Updated: शुक्रवार, 17 मई 2019 (19:48 IST)
पटियाला लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला कड़ा होने जा रहा है। यहां भाजपा ने अपना दिग्‍गज उम्‍मीदवार उतारा है तो कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की पत्‍नी, कांग्रेस उम्‍मीदवार परणीत कौर की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर है, वहीं आप ने अपना उम्‍मीदवार उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। 

परिचय : देश के दक्षिण पूर्व राज्य पंजाब में स्थित है पटियाला शहर। इस शहर की अपनी एक अलग संस्‍कृति है जो यहां के लोगों की विशेषता को दर्शाती है। यह पूर्ववर्ती पंजाब की एक प्रमुख रियासत रहा है। रणजी क्रिकेट ट्रॉफी की शुरुआत यहीं से हुई। यह ऐतिहासिक शहर पर्यटकों को भी आकर्षित करता है।
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल जनसंख्‍या 18 लाख 95 हजार 686 है।
 
अर्थव्यवस्था : यहां के लगभग 82 प्रतिशत हिस्से पर खेती होती है, अधिकांश हिस्सों में दो फसलें उगाई जाती हैं। राजपुरा यहां का महत्‍वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है। कृषि स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। 
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुता‍बिक यहां संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 15 लाख 80 हजार 273 है, जिसमें 8 लाख 34 हजार 231 पुरुष और 7 लाख 46 हजार 42 महिलाएं हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : इस शहर की सीमाएं उत्‍तर में फतेहगढ़, रूपनगर और चंडीगढ़ से, पश्चिम में संगरूर जिले से, पूर्व में अंबाला और कुरुक्षेत्र से और दक्षिण में कैथल से मिलती हैं।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : यहां आदमी पार्टी के धरमवीर गांधी सांसद हैं। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस की परनीत कौर को पराजित कर यह संसदीय सीट कांग्रेस से छीनी थी। 1999, 2004 और 2009 में परणीत यहां से सांसद रह चुकी हैं, जबकि उनके पति कैप्टन अमरिंदर सिंह 1980 में इस सीट से सांसद बने थे।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

CEC के साथ फोटो खिंंचवा कर विवादों में घिरे दिग्गज कांग्रेस नेता अजय सिंह,अब बोले- मुझे पता नहीं था वो ज्ञानेश कुमार थे

विधायक पुत्र रुद्राक्ष शक्‍ला के खजराना मंदिर गर्भगृह में एंट्री पर प्रशासन सख्‍त, पुजारी समेत 5 लोगों पर होगा एक्‍शन

MMDR एक्ट विवाद: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संकल्प प्रस्ताव पारित

महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, क्या संसद में बहुमत के नंबर गेम में फंसेगा पेंच?

संसद के विशेष सत्र में पेश हो सकता है परिसीमन बिल? अखिलेश यादव ने बताया 'राजनीति की सबसे बड़ी भूल'

अगला लेख