Daily Horoscope
✕

त्योहार का मजा दुगना कर देंगी लोहड़ी की ये खास 5 डिशेज, अभी नोट करें रेसिपी

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (11:06 IST)
Happy Lohri 2023 Food 
 
लोहड़ी पर्व पर पढ़ें 5 बेहतरीन रेसिपी की सरल विधियां, अभी नोट करें इन पकवानों के बारे में- 
 
1. तिल भुग्गा-Til Bhugga
 
सामग्री : 
1 कप खोवा (मावा), 1 कप गुड़, 2 कप तिल, पाव कप ड्राई फ्रूट्स 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर। 
 
विधि : 
तिल, मावा और ड्राई फ्रूट्स की भुग्गा मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले तिल को सुनहरा होने तक सेंक लें और ठंडी होने पर बारीक पीस लें। खोवा भून लें। गुड़ को अच्छ‍ी तरह बारीक कर लें। काजू, पिस्ता, बादाम आदि ड्राई फ्रूट्स बारीक काट लें। 
 
अब तिल, खोवा व इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स की कतरन को गुड़ में अच्छी तरह मिला लें। अब अपनी मनपसंद आकार में भुग्गा (लड्‍डू) बनाएं और लोहड़ी के पावन पर्व का आनंद उठाएं।

2. तिल-गुड़ बर्फी-til gud barfi
 
सामग्री : 500 ग्राम तिल, गुड़ 250 ग्राम, 50 ग्राम नारियल बूरा, बादाम-पिस्ता 100 ग्राम, इलायची 4-5 नग।
 
विधि : तिल को साफ करके कड़ाही में हल्का-सा भून लें। अब एक दूसरे बर्तन में गुड़ में थोड़ा पानी डालकर चाशनी बनाएं। चाशनी बनने पर तिल, इलायची पाउडर डालकर मिलाएं और उसमें बादाम-पिस्ता बारीक कतर कर डालें। 
 
अब नारियल बूरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक थाली या ट्रे में घी की चिकनाई का हाथ लगाकर इस मिश्रण को जमा दें और मनचाहे आकार में काट लें। तैयार है लोहड़ी स्पेशल स्वादिष्ट तिल-गुड़ की बर्फी (Lohri Festival Barfi) आपको जरूर पसंद आएगी।

3. मक्का दी रोटी और सरसों दा साग-Lohri Recipes 
 
मक्का रोटी की सामग्री (Makke ki roti) : 500 ग्राम मक्का आटा, 1 कप चावल का मांड अथवा गुनगुना पानी (आवश्‍यकतानुसार), 1 बड़ा तेल मोयन के लिए, घी अथवा मक्खन, नमक स्वादानुसार।
 
सरसों साग की सामग्री (sarso ka saag): 500 ग्राम सरसों की भाजी, 100 ग्राम पालक, 50 ग्राम बथुआ, 1 टुकड़ा अदरक, 4-6 लहसुन की कली, स्वादानुसार नमक, 1 बड़ा चम्मच मक्खन, 2-3 हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच मक्का आटा।
 
बघार सामग्री: 2 बड़े चम्मच देसी घी, 1 छोटा चम्मच जीरा, हींग चुटकी भर, 1 बड़ा टमाटर और 1 प्याज की तैयार प्यूरी, लाल मिर्च और नमक स्वादानुसार, परोसने के लिए अलग से घी।
 
विधि : सबसे पहले तीनों भाजियों को अच्छी तरह साफ करके धोकर मोटा-मोटा काट लें। अब लहसुन, अदरक बारीक काट लें व कुकर में सारी चीजें डालकर पका लें। ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लें।
 
मक्का आटा में एक कप पानी मिलाकर भाजी के मिश्रण में मिक्स करके धीमी आंच पर कुछ देर तक पकाएं और ऊपर से इसमें मक्खन मिला दें। अब गरम घी में हींग-जीरा भूनकर टमाटर-प्याज की प्यूरी डालें और अच्छीतरह पकने दें। अब हल्दी व लाल मिर्च डालें। अच्छीतरह पक जाने पर तैयार छौंक को मक्के के साग में मिला दें। 
 
रोटी कैसे बनाएं : चावल के गरम मांड से मक्के का आटा गूंथ लें और रोटी बना कर तवे पर सेंक लें फिर गैस की आंच पर उलट-पलट कर सेंक कर गरमा-गरम मक्का की रोटी (Makke ki roti, sarso ka saag) पर अच्छा घी लगाएं और एकदम गरम सरसों के साग के साथ पेश करें। 

4. पीनट-गुड़ चिक्की-peanut Chikki
 
सामग्री :
1 कप छिली भुनी मूंगफली, गुड़ कद्दूकस किया हुआ डेढ़ कप, घी आधा बड़े चम्मच, इलायची पावडर 1 छोटा चम्मच।
 
विधि :
पहले एक कड़ाही में घी पिघला कर उसमें गुड़ मिलाएं। चलाते हुए जब फेन (झाग) उठने लगे तब इसमें मूंगफली, इलायची मिलाकर तुरंत एक पॉलीथिन या चिकनाई लगी सतह पर डालकर ऊपर एक पॉलीथिन शीट डालकर बेलन से पतला बेल दें। जमने पर पतली काट लें। तैयार पीनट-गुड़ चिक्की (मूंगफली दाने-गुड़ की चिक्की) से लोहड़ी का पर्व मनाएं।

5. गन्ने की खीर-Ganne Ke Ras Ki Kheer
 
सामग्री : 2 लीटर गन्ने का रस, बासमती चावल 150 ग्राम, मेवे की कतरन 1/4 कटोरी, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर।
 
विधि : एक पैन में सबसे पहले गन्ने का रस डाल कर गरम करें। चावल को अच्छी तरह धो लें और गन्ने के रस में डाल दें और इस मिश्रण को धीमी आंच पर चलाते जाएं। 
 
इसे तब तक चलाते रहें जब तक गन्ने का रस और चावल मिक्स होकर एक गाढा मिश्रण ना बन जाएं। इसके बाद इसे आंच से उतार कर ठंडा होने दें और थोडी देर फ्रिज में रख कर कूल-कूल गन्ने के रस की शाही खीर (Sugar Cane Kheer) का आनंद उठाएं।

lohri 2023
ALSO READ: Sankranti Recipes : मकर संक्रांति पर बनेंगे तिल-गुड़ के लड्‍डू, अभी नोट करें रेसिपी

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

सभी देखें

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख