biodatamaker

कपास के पौधे

विजयशंकर चतुर्वेदी

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2008 (16:10 IST)
WDWD
कपास के ये नन्हें पौधे क्यारीदार

जैसे असंख्य लोग बैठ गए हों

छतरियाँ खोलकर

पौधों को नहीं पता

उनके किसान ने कर ली है आत्महत्या

कोई नहीं आएगा उन्हें अगोरने

कोई नहीं ले जाएगा खलिहान तक

सोच रहे हैं पौधे

उनसे निकलेगी धूप-सी रुई

धुनी जाएगी

बनेगी बच्चों का झबला

WDWD
नौगजिया धोती

पौधे नहीं जानते

कि बुनकर ने भी कर ली है

खुदकुशी अबके बरस

क्वांर-कार्तिक की बदरियाई धूप में

बढ़े जा रहे हैं कपास के ये पौधे

जैसे बेटी बिन माँ-बाप की।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप