Hanuman Chalisa

व्यंग्य रचना : भारत माता की जय

आरिफा एविस
जब सवाल देशभक्ति का हो तो कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। हम जिस देश में रहें, उसके प्राचीन सामंती विचारों की कोई कदर न करें और उसके प्रति निष्ठा न रखें ये कहां की बात हुई? देशभक्ति को समय-समय परखते रहना चाहिए क्योंकि लोग बहुत चालाक हो गए हैं।

 
मुझे तो समझ ही नहीं आता कि वो लोग कैसे होंगे जिनसे भारत माता की जय नहीं बोली जाती! इसलिए देश भक्ति के शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए और भारत माता की जय बुलवाने के लिए कुछ न कुछ हथकंडे अपनाने भी पड़ें तो देश कि सेवा में यह कुछ भी नहीं।
 
अरे यह तो गर्व की बात है, देश की युवा पीढ़ी देशभक्ति के उन्माद में कुछ भी कर सकती है उनको सरकारी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। हमारी पुरजोर कोशिश रहेगी कि लोग भारत माता की जय बोलें। राष्ट्रवाद तो हर व्यक्ति के डीएनए में होना ही चाहिए। और तो और अब पूरी दुनिया से भी कहलायेंगे यही हमारा लक्ष्य है। उन लाखों नौजवानों को जय बोलना चाहिए जिसके हाथ में डिग्री तो है पर नौकरी नहीं है। जो बिना नौकरी आत्महत्या करने को तैयार हैं। अरे भई भारत माता की जय बोलो, नौकरी की समस्या तो अपने आप दूर हो जाएगी।
 
किसान जो कभी सूखे से तो कभी बाढ़ से तो कभी जमाखोरी के कारण कर्ज में डूब जाते हैं और आत्महत्या कर लेते हैं,  हमारे नेताओं को सिर्फ लात मारकर मरने के लिए ही नहीं कहना चाहिए बल्कि उसके गले में फांसी का फंदा डालकर भारत माता की जय बुलवानी चाहिए। वो बच्चे जिन्होंने कभी स्कूल की शक्ल नहीं देखी और वो बच्चे जो स्कूल सिर्फ एक वक्त के खाने के लिए भिखमंगे बना दिए गए हैं अगर वे भारतमाता कि जय नहीं बोलेंगे तो कौन बोलेगा?  
 
4 माह की बच्ची से लेकर 80 वर्षीय औरतें, राह चलते या कभी-कभी घरों में हवस का शिकार बन जाती हैं। भारत माता की जय बोलने पर दोषी की सजा को कम कर दिया जाना चाहिए। जो प्रेम, इश्क, मोहब्बत की बातें करे और प्राचीन परंपरा को तोड़ने की बात करे,  भारत माता की जय बुलवाकर उसके ऊपर तेजाब डालकर देशभक्ति को पुख्ता करना चाहिए।
 
भारत माता को सबसे ज्यादा खतरा तो वैज्ञानिक सोच रखने वालों से है, तार्किक लोगों से है, साझी विरासत की बात करने वालों से है। इन लोगों से निपटने के लिए घरों पर हमला, गोली से मार देना, देशद्रोही कह देना काफी नहीं। उनको मार देने वालों को भी पैदा किया जाना चाहिए, ईनाम घोषित करना चाहिए।
  
जाति व्यवस्था भारत की प्राचीन परंपरा है। बस इसको तोड़ने की बात न करो, जो भी तोड़ने की कोशिश करे, घर जलने से काम नहीं चलेगा दलितों के गांव के गांव जलाने पड़े तो यह भारत माता की सच्ची सेवा होगी। यह सब करने वाले देशभक्त आपको जरूर मिल जाएंगे, क्योंकि 20 रुपए रोज पर गुजारा वाले लोगों की कमी नहीं है। ये लोग ही भारत माता के काम आ सकते हैं।
 
 इससे तो अच्छे वो लोग हैं जो अपने देश के लिए सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं, पर देश के खि‍लाफ कोई बोले तो बिलकुल बर्दाश्त नहीं कर सकते। देशद्रोह का आरोप लगाने में बिलकुल भी नहीं हिचकते। अगर उनका बस चले तो देशनिकाला भी कर दें। भारत माता की जय को देश तक सीमित नहीं करना चाहिए। देश में तो लोग मरते ही रहते हैं, हमें तो दूर देश में मरने वालो को श्रद्धांजलि देने और आपनी विश्व बंधुत्व और विश्वगुरु होने की महिमा को फैलाने के लिए जाना चाहिए। इसीलिए तो देश में रोज तिल-तिल कर मर रहे हैं पर बाहर चंद लोग मर जाएं तो श्रद्धांजलि देने से हम नहीं चूकते।
 
भारत माता की जय बोलकर देशी-विदेशी कंपनियों को उनकी हर मांग को पूरा करते हुए किसानों की जमीन लेकर देनी चाहिए। जनता को भारत माता कहने वाले नेहरु की थ्योरी को अब बदलने का सही वक्त है। अभी नहीं तो कभी नहीं। तो बोलो भारत माता की जय। मेरा भारत महान।  

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

अगला लेख