Hanuman Chalisa

कविता : हर पिंजरा इक बंदीगृह है

पुष्पा परजिया 
 
सोने के पिंजरे में बंद चिड़िया 
सोचे बैठे-बैठे कितना सुंदर था चमन वो मेरा 
जहां थे खुली हवा के झोंके, पहाड़ों से बहती ठंडी हवा में
मैं झूम झूम नाचती गाती , चहकती थी मिल सखियों संग  
ठिठोली किया करती थी मैं,  
मुश्किल से मिलते थे चावल के दाने, पर फलों से पेट मैं भरती थी 
फिर हो बिंदास, नभ के आंगन में 
मैं लहराया करती थी 

कभी जाती गौरेया के घर तो, कभी बुलाती थी अन्य सखियां 
मन भर मस्ती करती फिर थक कर सो जाया करती थी 
खुशियों के संग हंसते रमते, खुशी से जीवन गुजर रहा था 
पर भाग्य ने खाया ऐसा पलटा,
न वो पहाड़ों का मंजर रहा 
न वो मेरा प्यारा घर ही रहा 
 
सिर्फ बदलती नहीं इंसानों की दुनिया
हम पंखी भी किस्मत के मारे हैं 
क्यूंकि, जब पड़ती किसी शिकारी की नजर 
या मारे जाते या पिंजरे में बंद किए जाते हैं 
इक दिन इक राजा आया
ले गया वो बंदी बनाकर मुझे 
 
कहा अनुचरों से लाओ सोने का पिंजरा  
रखो उसमें इस प्यारी-सी चिड़िया को 
सोने का सुंदर पिंजरा था पर, था तो आखिर पिंजरा ही  
इस हालत पर कितना मेरा दिल था रोया  
 
सोने का पिंजरा मेरे किस काम का? ऐसा सोचा था 
मैं तो मस्त गगन में उड़ती तब
भोर सुनहरी शाम सुनहरी और सुनहरी सपने थे   
वो खुला गगन ही मेरा सोना था 
सोने के बर्तन में राजा देता उसको दाना पानी था
चिड़िया को पर न भाता था 
सहमी-सहमी रहती हर पल, कुछ भी रास नहीं आता था
आजाद परिंदों का कलरव वह
दूर से सुनती रहती थी  
 
तब-तब आजादी उसे अपनी याद आती थी
खारे आंसू से उसके तब नयन कटोरे भर आते थे   
ऐसी ही दीन दशा में रहते गुजर गए पिंजरे में सालों  
एक दिन राजा उठा सुबह को
सुनकर चिड़िया के पास कुछ पक्षियों का कलरव 
देखा चिड़ि‍या गिरी पड़ी थी उड़ गए थे प्राण पखेरू उसके
कहते थे मानो राजा से, हर पक्षी को आजादी देना
किसी को तुम यह सजा न देना, 
चाहे कैसा भी पिंजरा हो, है तो आखिर पिंजरा ही  
पिंजरे का जीवन सजा है भारी
क्योंकि हर पिंजरा इक बंदीगृह है
Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!