sundarkand

हास्य व्यंग्य से सजी वामा साहित्य मंच की महफिल

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2024 (13:02 IST)
इंदौर। यह जीवन तनावों से भरा हुआ है और तनाव को हल्का करता है हास्य व्यंग्य। इसी संदर्भ में शहर के प्रतिष्ठित वामा साहित्य मंच द्वारा हास्य व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप श्री जवाहर चौधरी जी प्रसिद्ध व्यंग्यकार उपस्थित रहे। जिन्होंने कहा मैं सिखाने नहीं सीखने आया है और जीवन में हास्य और व्यंग्य का महत्व पर प्रकाश डालते हुए चुटकुला और व्यंग्य के अंतर को वामा सखियों को समझाया। इस गोष्ठी में वामा सखियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
 
विभा जैन (ओजस) ने व्यंग्य कविता, सरला मेहता ने अजब गज़ब दुनिया विज्ञापन की, नुपूर प्रणय वागळे ने मेरा गुरुवार, कविता अर्गल ने लेख सुनाए, स्नेहा काले ने व्यंग्य कविता (पप्पी), मंजू मिश्रा ने बस हंस ले, डॉ. विद्यावती पाराशर ने निमाड़ी कविता भाई कोरोना, आशा मानधन्या ने हास्य संस्मरण, इन्दु पाराशर ने कविता गिद्ध भोज।

सुषमा शर्मा (श्रुति) ने मालवी कविता, रचना चोपड़ा ने लेख लो मैं चली...,अमिता मराठे ने व्यंग्य लेख पानी पतासे, प्रतिभा जोशी ने व्यंग्य कविता, अर्चना पंडित ने सौतन पर व्यंग्य कविता, उषा गुप्ता ने मास्क हास्य कविता, नीरजा जैन ने वर्किंग वुमन पर हास्य कहानी सुनाकर सभी को बहुत गुदगुदाया।
 
इस हास्य व्यंग्य गोष्ठी का सुव्यवस्थित संचालन स्मिता नायर ने किया। मां वाग्देवी की वंदना दिव्या मंडलोई ने प्रस्तुत की। अतिथि स्वागत ब्रजराज कुमारी, उषा गुप्ता जी ने किया तथा स्मृति चिन्ह नुपूर वाघले, रचना चोपड़ा ने भेंट किया। कार्यक्रम में वामा अध्यक्ष इन्दू पाराशर और सचिव शोभा प्रजापति उपस्थित रही। अंत में हास्य परिहास की सजी महफिल का आभार चेतना भाटी ने माना।
Vama Sahitya Manch Indore

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क

अगला लेख