Hanuman Chalisa

पैरों की रेखाएं भी बताती हैं भविष्य

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2015 (14:50 IST)
भारतीय सामुद्रिक शास्त्रकारों ने हाथ तथा चेहरे की रेखाओं के समान ही पैरों की रेखाओं तथा चिह्नों के संबंध में भी भविष्य जानने के विषय में अनेक ज्ञानवर्धक विचार दर्शाए हैं जिनमें से कुछ मुख्य बिंदु अग्रलिखित हैं-


 
1. जिसके पैरों की तर्जनी उंगली में एक खड़ी रेखा हो, उसका विवाह शीघ्र होता है। ऐसे व्यक्ति को उसका जीवनसाथी अधिक प्रेम करता है।
 

 


 


2. जिस स्त्री के पैर में सर्प अथवा चूहे के आकार की रेखाएं हों वह दरिद्रता का शिकार तथा दुखी रहती है। ऐसी स्त्री को समय-समय पर धनहानि होती रहती है।
 
 


 


3. जिसके पैरों के मध्य से एक रेखा मध्यमा उंगली तक जाए वह स्त्री-पुरुष धन-संपत्ति एवं पुत्र-पौत्र आदि को प्राप्त करते हैं।
 
 


 


4. जिसके पैरों में दाएं ओर को घुमा हुआ चक्र का चिह्न हो एवं मालाअंकुश आदि चिह्न भी हो तो जातक राजसुख भोगता है।
 
 


 


5. जिसके पैरों में शंख, चक्र, मछली का निशान हो वह मंत्री पद अथवा चल-अचल संपत्ति प्राप्त करता है।
 
 




 

6. जिसके पैरों में ध्वजा, छत्र, स्वस्तिक, पद्म, चक्र आदि चिह्न होते हैं, वह सम्राट होता है।
 
 

 



7. जिसके पैरों में हाथी, घोड़ा, यव, तोमर, पर्वत, अंकुश, स्तंभ, कुंडल, बिल्व, रथ अथवा पैदी जैसे एक अथवा पैदी जैसे एक अथवा अनेक चिह्न हों वह प्रतिष्ठित उच्चाधिकारी, राजा अथवा प्रधानमंत्री होता है। देश-विदेश में प्रसिद्ध होता है।


 
 


 


8. जिसके पैरों में कुत्ता, सियार, भैंसा, उल्लू अथवा कौए जैसी आकृति हो वह अनेक प्रकार के दुःख भोगता है।
 
 

 


9. जिसके पैरों में सूर्य, चन्द्र, नक्षत्र, पृथ्वी, चक्र, चामर, व्यंजन, तोरन, सिंह, छात्र, स्वस्तिक, पूर्ण, कुंभ, मकर, हंस, अंकुश, पद्म जैसे एक या अनेक चिह्न हो तो ऐसे स्त्री-पुरुष सौभाग्य, ऐश्वर्य, संपत्ति, संतत्ति को प्राप्त करते हैं। 


लेखक के बारे में
पं. प्रणयन एम. पाठक
पंडित प्रणयन एम. पाठक जाने-माने ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ है।.... और पढ़ें
Show comments

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

03 July Birthday: आपको 3 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

विघ्नहर्ता दूर करेंगे हर संकट: जानें आषाढ़ कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी का महत्व, पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र

कब है शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी का पर्व?

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स