Hanuman Chalisa

जादुई लगती हैं ये झीलें

बुधवार, 1 अगस्त 2018 (18:06 IST)
प्रतिकात्मक फोटो
तनाव से भरे दिन के बाद अगर किसी झील किनारे जा कर बैठा जाए, तो सारी थकान उतर जाती है। और अगर पानी इतना साफ हो कि उसमें आसमान भी दिखने लगे, तो क्या कहने...
 
 
इक किल सेनोट, मेक्सिको
इस झील में डुबकी लगाने के लिए आपको 26 मीटर की चढ़ाई करनी होगी। यहां का पानी हरा दिखता है। पर्यटकों में यह जगह काफी लोकप्रिय है और लोग यहां आ कर डाइविंग करते हैं। माया सभ्यता में यह पानी का एक अहम स्रोत हुआ करता था।
 
 
वालखेन झील, जर्मनी
आल्प पहाड़ों की गोद में बसी इस झील पर लोग खास तौर से सर्फिंग के लिए जाते हैं। यहां तेज हवा चलती है, जो सर्फिंग के लिए बेहतरीन है। साथ ही गर्मियों के मौसम में यहां का औसतन तापमान 19 डिग्री रहता है। ऐसे में लोग यहां आना काफी पसंद करते हैं।
 
 
पैरेडाइस बीच, जांजीबार
रेत से भरे बीच और इतना साफ पानी कि उसमें मछलियां भी तैरती हुई नजर आएं। इस जगह का सिर्फ नाम की पैरेडाइस नहीं है, यहां अहसास भी जन्नत का होता है। कोई हैरानी की बात नहीं कि दुनिया भर से टूरिस्ट यहां आते हैं।
 
 
हवासु फॉल, अमेरिका
यहां पहुंचने से पहले 16 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। ग्रैंड कैनियन नेशनल पार्क के बीच स्थित इस झरने तक पहुंचने के लिए मेहनत तो करनी पड़ती है लेकिन यहां पहुंच कर जो नजारा दिखता है, वो सारी थकान दूर कर देता है।
 
 
काउमा झील, स्विट्जरलैंड
इसे आल्प पहाड़ियों का मोती भी कहा जाता है। इसके नीले पानी में लोग तैरना खूब पसंद करते हैं। दो किलोमीटर में फैली यह झील बहुत बड़ी तो नहीं है लेकिन यह इतने दूर दराज इलाके में स्थित है कि यहां कभी भी बहुत ज्यादा भीड़ नहीं होती।
 
 
बोरा बोरा, पोलिनेशिया
यह छोटे छोटे द्वीपों का समूह है और यहां कई लग्जरी रिजॉर्ट बने हुए हैं। अकसर हनीमून के लिए लोग यहां आना पसंद करते हैं। पानी पर बने बंगले और पानी में चारों तरफ मूंगों का नजारा मन मोह लेता है।
 
 
सकाडिंस्की बक, क्रोएशिया
इंसानों द्वारा बनाया गया कोई भी स्वीमिंग पूल इतना खूबसूरत नहीं हो सकता, जितना कुदरत की रचना। क्रोएशिया के ये झरने लोगों को स्वीमिंग करने का भरपूर मौका देते हैं। यह नजारा डाल्मेशिया कर्का नेशनल पार्क का है।
 
 
मार्शल आइलैंड्स
प्रशांत महासागर में बसे ये द्वीप किसी पोस्टकार्ड जैसे लगते हैं। सफेद रेत, बिलकुल साफ पानी, रंग बिरंगी मछलियां - कुदरत का इससे अच्छा नजारा भला क्या हो सकता है। पानी में पैर डुबा कर बैठें, तो पैर भी साफ नजर आएंगे।
 
 
लुइस झील, कनाडा
इस बर्फीली झील में अगर आप डुबकी लगा सकें, तो आपसे बहादुर कोई नहीं! दरअसल यह झील जून के महीने तक जमी रहती है। कनाडा के पथरीले पहाडों के बीच बने बैन्फ नेशनल पार्क में यह झील स्थित है।

Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

अगला लेख