suvichar
✕

ऐसे करें बाघ, शेर और तेंदुए में फर्क

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (10:49 IST)
दुनिया भर में ऐसे लोग बड़ी संख्या में हैं, जिन्हें बाघ, शेर, तेंदुए, जैगुआर और चीते के बीच अंतर पता नहीं चलता। इस जानकारी के बाद आप इन बड़ी बिल्लियों का अंदाजा आराम से लगा लेंगे।
 
बाघ (टाइगर)
आमूर टाइगर या साइबेरियन टाइगर बड़ी बिल्लियों की प्रजाति में सबसे बड़ा जीव है। बर्फीले इलाके में रहने वाला यह बाघ नाक से पूंछ तक 3.3 मीटर लंबा हो सकता है। भारत में पाए जाने वाले रॉयल बंगाल टाइगर की तरह इस बाघ के शरीर में भी लंबी काली धारियां होती हैं। बाघ आम तौर पर अकेला रहने वाला जीव है।
 
शेर (लायन)
बाघ के बाद बड़ी बिल्लियों में शेरों का नंबर आता है। शेर आम तौर पर अफ्रीका और भारतीय राज्य गुजरात में गिर के जंगलों में पाए जाते हैं। शेर सुनहरे रंग के होते हैं, उनके शरीर पर कोई धारी या धब्बा नहीं होता। वयस्क नर की गर्दन में बालों का गुच्छा होता है, इसीलिए उसे बब्बर शेर भी कहा जाता है। शेर झुंड में रहते हैं।
 
जैगुआर
दक्षिण अमेरिका के वर्षावनों में पाई जाने वाली तेंदुए की खास प्रजाति को जैगुआर कहा जाता है। जैगुआर अफ्रीकी और एशियाई तेंदुए से बड़े होते हैं। ये पानी में उतर कर शिकार करने में माहिर होते हैं। पेड़ पर चढ़ने में निपुण जैगुआर के शरीर पर बड़े बड़े काले धब्बे होते हैं।
 
तेंदुआ (लेपर्ड)
तेदुएं अफ्रीका और एशिया में पाए जाते हैं। तेंदुए की पीठ पर सुनहरे बाल और पेट पर सफेद बाल होते हैं। तेंदुए के पूरे शरीर पर बड़े काले धब्बे होते हैं। तेंदुआ सबसे शातिर शिकारी है। भारत के पहाड़ी इलाकों में पाए जाने वाले तेंदुए को गुलदार कहा जाता है। गुलदार तराई के तेंदुओं से बड़ा होता है।
 
ब्लैक पैंथर
यह तेंदुए की ही एक प्रजाति है लेकिन इसका रंग बिल्कुल काला होता है। एशिया में ये काले रंग के और दक्षिण अमेरिका में हल्के काले रंग के साथ कुछ चितकबरे धब्बे वाले होते हैं। ब्लैक पैंथर भारत में भी पाया जाता है, लेकिन इसकी झलक पाना काफी दुर्लभ है।
 
हिम तेंदुआ (स्नो लेपर्ड)
3,000 मीटर की ऊंचाई के बाद जहां काफी ठंड रहती है, वहां मोटे फर वाला हिम तेंदुआ रहता है। हिम तेंदुआ आम तौर पर पहाड़ी बकरी घुरड़ और लोमड़ी का शिकार करता है। कद में छोटे हिम तेंदुए की पूंछ बेहद लंबी होती है। सफेद बाल और काले धब्बों वाला हिम तेंदुआ तीखी ढलान में छलांग मारने में माहिर होता है।
 
चीता
जमीन पर मौजूद सबसे तेज रफ्तार जीव चीता, बड़ी बिल्लियों में सबसे कमजोर है। लंबी और पतली टांगों वाले चीते के शरीर में पीले बालों के साथ छोटे छोटे काले धब्बे होते हैं। आंखों से लेकर मुंह तक दोनों तरफ काली लाइन भी चीते में ही होती है।
 
प्यूमा (माउंटेन लायन, क्यूगा)
अमेरिका, कनाडा और दक्षिण अमेरिका में पाया जाने वाला यह जीव छोटी बिल्लियों के परिवार का है। यह छोटी बिल्लियों में सबसे बड़ा जीव है। ठंडे इलाके में रहने वाले प्यूमा की पीठ सुनहरी और छाती सफेद होती है। इसमें कोई धब्बा नहीं होता।
 
बन बिरालू (लिंक्स)
जंगलों में रहने वाली यह बिल्ली बेहद दुर्लभ है। भारत, नेपाल और यूरोप के ठंडे जंगलों में पाई जाने वाली यह बिल्ली घरेलू बिल्लियों से काफी बड़ी होती है। अकेले रहने वाले यह बिल्ली कुछ कुछ हिम तेंदुए जैसी दिखती है। इसके कान काफी लंबे और खड़े होते हैं, लेकिन पूंछ काफी छोटी होती है।

Show comments

सभी देखें

भारत में लड़कियों के लिए कब सुरक्षित होंगे शैक्षणिक परिसर?

तेल कंपनियों का मुनाफा फिर बंपर, देशों की हालत खस्ता

30 अरब डॉलर की टैरिफ कटौती पर सहमत हुए चीन और अमेरिका

चीन ने क्यों बढ़ाई टेक कंपनियों और टैलेंट की यात्रा पर सख्ती

क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला अंतिम होता है?

सभी देखें

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

अगला लेख