Hanuman Chalisa
✕

'घुसपैठियों' से निपटने के लिए सैनिक खेल रहे पोकेमॉन गो

Updated: शनिवार, 4 जनवरी 2020 (17:37 IST)
कनाडा के सरकारी चैनल के हाथ लगे खुफिया दस्तावेजों से सैनिकों के पोकेमॉन गो खेलने का खुलासा हुआ। दरअसल खिलाड़ी पोकेमॉन गो खेलते हुए प्रतिबंधित इलाकों तक पहुंच जा रहे हैं।

कनाडा की सेना ने कम से कम 3 सैन्य पुलिस अफसरों को सैन्य ठिकानों पर पोकेमॉन गो गेम खेलने के आदेश दिए हैं। यह आदेश उन घटनाओं के बाद दिए गए जिसमें आम लोग गेम खेलते-खेलते सैन्य अड्डों पर 'घुसपैठ' करने लगे। कनाडा में पोकेमॉन गो ऐप 2016 में लांच हुआ था और इस खेल को खेलते हुए आम लोग संवेदनशील ठिकानों में घुसपैठ करने लगे थे। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए कनाडा की सेना ने यह आदेश दिया है।

पोकेमॉन गो गेम खेलते हुए खिलाड़ी अधिक से अधिक काल्पनिक किरदार पकड़ने की कोशिश करता है। पोकेमॉन गो खेलने वाले इन किरदारों को पकड़ने की चाह में सैन्य ठिकानों और कई संवेदनशील इलाकों में पहुंचने लगे थे। कनाडा के संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध लोगों के पकड़े जाने की घटनाएं बढ़ने के बाद सेना के कान खड़े हो गए। इसके बाद सेना हरकत में आई और ऐसा आदेश दिया। कनाडा के सरकारी चैनल सीबीसी के हाथ लगे गोपनीय दस्तावेजों से सैनिकों के पोकेमॉन गो खेलने का खुलासा हुआ है।

हाल ही में कनाडा के किंग्सटन स्थित सैन्य अड्डे के मेजर जेफ मोनाघन ने ईमेल में आयुक्तों को लिखा, फोर्ट फ्रोनटैनेक जैसे संवेदनशील इलाके में पोकेजिम और पोकेस्टॉप बने हैं, यह क्या है? चैनल के हाथ लगे 500 पन्नों के दस्तावेजों में से एक में मेजर जेफ मोनाघन ने अपने संदेश में लिखा, मैं पूरी ईमानदारी से कहूंगा कि यह क्या है, मुझे बिल्कुल नहीं पता है।

पूरे देश में कम से कम 3 सैन्य अफसरों को अलग-अलग सैन्य ठिकानों पर घूम-घूमकर वर्चु्अल पोकेमॉन इंफ्रास्ट्रक्चर और किरदारों को फोन और नोटबुक की मदद से ढूंढने को कहा गया है। सुरक्षा विशेषज्ञ डेविड लेवेनिक ने अपने संदेश में सुझाव दिया कि हमें 12 साल के बच्चे की मदद इस काम के लिए लेनी चाहिए।

पिछले दिनों सेना के कैंपों में आम लोगों की घुसपैठ के कई मामले सामने आए थे। एक सैन्य ठिकाने के मुख्य द्वार पर महिला को पोकेमॉन गो खेलते पकड़ा गया था तो वहीं उसके 3 बच्चे टैंक के ऊपर चढ़ रहे थे। एक और मामले में एक संदिग्ध ने सेना के अफसरों को बताया कि वह केवल अपने बच्चों से अधिक पॉइंट जमा कर रहा था, ताकि वह अपने बच्चों को इस गेम में हरा पाए। पोकेमॉन गो के लांच होने के फौरन बाद ही कनाडा की सेना ने सार्वजनिक सूचना जारी कर खिलाड़ियों से सैन्य ठिकानों की तरफ न आने को कहा था।
- एए/आरपी (एएफपी)

Show comments

सभी देखें

भारत में लड़कियों के लिए कब सुरक्षित होंगे शैक्षणिक परिसर?

तेल कंपनियों का मुनाफा फिर बंपर, देशों की हालत खस्ता

30 अरब डॉलर की टैरिफ कटौती पर सहमत हुए चीन और अमेरिका

चीन ने क्यों बढ़ाई टेक कंपनियों और टैलेंट की यात्रा पर सख्ती

क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला अंतिम होता है?

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

अगला लेख