Hanuman Chalisa

सबसे ज्यादा आम कौन सा देश पैदा करता है?

शनिवार, 12 मई 2018 (11:45 IST)
आम को फलों का राजा कहा जाता है और पूरी दुनिया में इसकी मांग है। आइए जानते हैं कि आम की पैदावार के मामले में सबसे ऊपर कौन से देश हैं।
 
9. बांग्लादेश
बांग्लादेश को आम का उत्पादन करने वाले अहम देशों में नौवें पायदान पर गिना जाता है. बांग्लादेश हर साल साढ़े 11.5 लाख टन से ज्यादा आम पैदा करता है।
 
8. मिस्र
अफ्रीकी महाद्वीप में मिस्र आम का उत्पादन करने वाला सबसे अहम देश है। वहां हर साल 12.5 लाख टन आम पैदा होते हैं।
 
7. ब्राजील
ब्राजील में हर साल 14.5 लाख टन से ज्यादा आम पैदा होता है। अमेरिका और यूरोप के कई देशों में ब्राजील से आम मंगाए जाते हैं।
 
6. पाकिस्तान
आमों की पैदावार के मामले में दुनिया भर में पाकिस्तान का छठा नंबर है। वहां हर साल 15 लाख टन आम होता है, जिसमें कई तरह के आम होते हैं।
5. इंडोनेशिया
दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया भी अग्रणीय आम उत्पादक देशों में शामिल हैं। वहां हर साल 21 लाख टन आम होते हैं।
 
4. मेक्सिको
मध्य अमेरिकी देश मेक्सिको में हर साल लगभग 22 लाख टन आम पैदा होता है। कई देशों में वह आम निर्यात करता है।
 
3. थाईलैंड
आम के बड़े उत्पादकों में दक्षिण पूर्व एशियाई देश थाईलैंड का नंबर तीसरा है और वह सालाना 34 लाख टन आम होता है।
 
2. चीन
दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश चीन आमों के उत्पादन में दूसरे पायदान पर है। चीन हर साल 47 लाख टन आम पैदा करता है।
 
1. भारत
आमों के उत्पादन के मामले में भारत दुनिया का सरताज है। वहां हर साल 1.87 करोड़ लाख टन आम की पैदावार होती है।

Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख