Govardhan puja
✕

अगली ट्रिप से पहले इन गैजेट्स को साथ जरूर रखें

Updated: मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (11:30 IST)
अगर आप भी घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो इन गैजेट्स के बारे में जरूर जानिए। ये आपके सफर को आसान और रोचक बना देंगे।
 
 
 
1. फोन और टैबलेट
सबसे पहला नाम मोबाइल और टैबलेट का आता है क्योंकि इनके बिना तो सफर के बारे में सोचा ही नहीं जा सकता है। इनके जरिए आप दुनिया से जुड़े रहते हैं, सोशल नेट्वर्किंग साइटों पर लोगों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर सकते हैं और नई जगह घूमने के लिए मैप, टिकट बुकिंग और पैसे के ट्रांसफर जैसे काम मिनटों में पूरे हो जाते हैं। तो फोन ले जाना बिलकुल मत भूलिए।
 
 
2. कैमरा
घूमने-फिरने के शौकीनों को अकसर फोटोग्राफी का भी शौक होता है। वे हर नई जगह के लम्हों को कैद कर लेना चाहते हैं। आज मार्केट में एक से बढ़कर एक डीएसएलआर कैमरे मौजूद हैं, जिन्हें आप अपने बजट और पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं। इंस्टेंट-प्रिंट कैमरे से तो तस्वीर खींचने के साथ ही फोटो प्रिंट होकर आ जाती है। फोटो एल्बम बनाने के लिए यह बढ़िया विकल्प है।
 
 
3. पोर्टेबल चार्जर या पावर बैंक
ट्रैवल करने का मजा तब किरकिरा हो जाता है जब आपके फोन या कैमरे की बैटरी डिस्चार्ज हो जाए। तब ऐसा लगता है मानो कोई बड़ी भूल हो गई हो। इसका उपाय यही है कि अपने साथ एक बढ़िया पोर्टेबल चार्जर या पावर बैंक लेकर चलें और समय-समय पर उसे चार्ज करते रहें।
 
 
4. फिटनेस वॉच
घूमने-फिरते वक्त कई बार हम अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते हैं। रूटीन से हटकर समय बीतता है और नतीजा यह कि हमें कैलोरी, हृदय की गति और वजन के बारे में अंदाजा नहीं हो पाता है। फिटनेस वॉच इन सबके बारे में डीटेल रखती है और स्वास्थ्य को लेकर सचेत करता रहती है। यह स्मार्टवॉच पानी से खराब नहीं होती और इसे चौबीसों घंटे पहना जा सकता है।
 
 
5. हार्ड डिस्क
हार्ड डिस्क आपके डाटा को स्टोर करने में मदद करती है। सफर के दौरान एक छोटी हार्ड डिस्क रखना बढ़िया विकल्प हो सकता है क्योंकि कई बार फोन या टैबलेट की मेमरी कम पड़ जाती है। अपनी पसंदीदा फिल्म, फोटो या अन्य डॉक्यूमेंट को स्टोर करने के लिए हार्ड डिस्क काम आती है।
 
 
6. वायरलेस हेडफोन
इसे जरूरत से ज्यादा लग्जरी आइटम कहना बेहतर होगा। नए दौर में युवा वायरलेस हेडफोन को पसंद कर रहे हैं जिससे वे बिना तारों के झंझट के घूम सकें और म्यूजिक के साथ-साथ फोटोग्राफी या सफर का मजा ले सकें। अगर वायरलेस हेडफोन नहीं है तो आप आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले हेडफोन साथ ले जा सकते हैं।
 
 
7. यूनिवर्सल प्लग अडैप्टर
भारत में घूमते वक्त इसकी जरूरत नहीं पड़ती लेकिन अगर आप विदेश जा रहे हैं तो यूनिवर्सल प्लग अडैप्टर को जरूर साथ रखें। विदेशों में प्लग पॉइंट अलग होते हैं और यूनिवर्सल प्लग अडैप्टर को उसके मुताबिक इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत करीब 100 रुपये होती है। इसे साथ लेकर चलने से फोन या कैमरे की बैटरी चार्ज करने में सहूलियत होगी।

Show comments

सभी देखें

भारत में लड़कियों के लिए कब सुरक्षित होंगे शैक्षणिक परिसर?

तेल कंपनियों का मुनाफा फिर बंपर, देशों की हालत खस्ता

30 अरब डॉलर की टैरिफ कटौती पर सहमत हुए चीन और अमेरिका

चीन ने क्यों बढ़ाई टेक कंपनियों और टैलेंट की यात्रा पर सख्ती

क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला अंतिम होता है?

सभी देखें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख