Daily Horoscope
✕

सेहत का संकेत देती आंखें

Updated: मंगलवार, 8 अगस्त 2017 (14:24 IST)
आंखें शरीर का दर्पण हैं। यह कोरी बात नहीं है। जानिये आंखों का रंग सेहत के बारे में क्या कुछ कहता है। आंखों के नीचे कालापन इसे डॉर्क सर्कल भी कहा जाता है। यह कमजोरी की निशानी है। आम तौर पर थायरॉयड या खून में लाल रुधिर कणिकाओं की कमी के चलते आंखों के नीचे कालापन आता है।
 
रुखी आंखें
अगर आंखों में रुखापन या खुजली महसूस हो तो यह किसी दवा के साइड इफेक्ट की निशानी हो सकती है। विटामिन ए की कमी से भी ऐसा होता है। मौजूदा लाइफस्टाइल में लंबे वक्त तक कंप्यूटर और स्मार्टफोन पर काम करने से भी ऐसा हो सकता है।
 
लाल आंखें
संक्रमण, ग्लूकोमा, आंखों में गंदगी जाना, ये मुख्य कारण हैं। अगर आराम करने के बाद भी आंखों में दबाव महसूस हो और हल्का सा सिर में दर्द हो तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें।
 
आंखों को चारों ओर सूजन
ये सूजन इस बात की निशानी है कि आप बहुत ज्यादा सोडियम ले रहे हैं। आम तौर पर सोडियम नमक में होता है। ऐसा होने पर ज्यादा पोटेशियम वाली चीजें जैसे केला आदि खाएं। पानी ज्यादा पिएं।
 
पीली आंखें
आंखों का सफेद हिस्सा अगर पीला पड़ जाए तो सावधान हो जाइये। यह पीलिया और लीवर की परेशानी का साफ सबूत है। कैंसर के कुछ मामलों में भी आंखें और चेहरा पीला सा पड़ने लगता है।
Show comments

सभी देखें

भारत में लड़कियों के लिए कब सुरक्षित होंगे शैक्षणिक परिसर?

तेल कंपनियों का मुनाफा फिर बंपर, देशों की हालत खस्ता

30 अरब डॉलर की टैरिफ कटौती पर सहमत हुए चीन और अमेरिका

चीन ने क्यों बढ़ाई टेक कंपनियों और टैलेंट की यात्रा पर सख्ती

क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला अंतिम होता है?

सभी देखें

Assam Road Accident : असम में भीषण सड़क हादसा, छात्रों से भरी ट्रैवलर कंटेनर से टकराई, 23 की मौत की आशंका

कुलगाम में आतंकियों ने दागी थीं ‘आर्मर-पियर्सिंग’ स्‍टील की गोलियां

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

अगला लेख