dharma sangrah
✕

अब मुर्गियों के अंडो से बनेंगी दवाएं

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (12:21 IST)
जापानी शोधकर्ताओं ने जीन संबंधी बदलाव कर ऐसी मुर्गियां तैयार की हैं जो ड्रग वाले अंडे देती हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक इन अंडो का इस्तेमाल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने वाली दवाएं तैयार की जा सकती है।
 
शोधकर्ताओं के मुताबिक इन अंडो से बनने वाली दवाएं मौजूदा उपचारों व दवाओं की तुलना में अधिक किफायती होंगी। जापान कि एक पत्रिका योमियुरी शिमबून में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अगर वैज्ञानिक सुरक्षित रूप से "इंटरफिरोन बीटा" जैसे प्रोटीन को तैयार करने में सफल हो जाते हैं, तो इसका उपयोग कैंसर, हैपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों के लिए किया जा सकेगा क्योंकि मुर्गी के जीन में बदलाव कर अंडो का उत्पादन करना आसान है।
 
जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड इंडस्ट्रियल साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी ने ऐसे जीनों के माध्यम में इंटरफिरोन बीटा को कोशिकाओं में पैदा कराया जो चिकन स्पर्म के पहले की प्रक्रिया है। इसके बाद इन कोशिकाओं का प्रयोग अंडो को फर्टिलाइज करने के लिए किया गया ताकि ऐसी मुर्गियों को तैयार किया जा सकें जिनके जीन ऐसे दवा वाले अंडे देने के हों। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है इन मुर्गियों को किसी खास एजेंडे के तहत तैयार किया जा रहा है।
 
अब तक वैज्ञानिकों के पास ऐसे अंडे देने वाली तीन मुर्गियां हैं जो हर रोज दवा वाले अंडे देती हैं। शोधकर्ता इन अंडो को आधी कीमतों में दवा कंपनियों को बेचने की योजना बना रहे हैं ताकि ये कंपनियां इनका इस्तेमाल कर दवाएं बना सकें। जापान की कड़ी नियमन प्रक्रिया के चलते इस दवा को तैयार होकर बाजार में आने में समय लग सकता है। लेकिन शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि उनकी यह खोज दवा की कीमतों में कमी जरूर लाएगी।
 
एए/आईबी (एएफपी) 

Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

अगला लेख