dharma sangrah
✕

13 साल से सूखा, लोग बोल रहे 'ईश्वर मेघ दे, पानी दे'

Written By DW
Updated: सोमवार, 20 जून 2022 (09:42 IST)
रिपोर्ट : आमिर अंसारी
चिली की पेनुएलस झील कभी ताजे पानी का सबसे बड़ा स्रोत थी, लेकिन अब यह लगभग एक शुष्क रेगिस्तान है। लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं, हे भगवान, हमें थोड़ा पानी दो!

कभी होता था भरपूर पानी
पेनुएलस तालाब 20 साल पहले तक वालपारैसो शहर के लिए पानी का मुख्य स्रोत था, जिसमें 38000 ओलंपिक के आकार के स्विमिंग पूलों के लिए पर्याप्त पानी था। अब सिर्फ दो स्विमिंग पूलों का ही पानी बचा है।

केवल लाशें और कंकाल
झील में पानी धीरे-धीरे सूखता गया और सूखी जमीन में दरार आती गई। जैसे ही पानी सूखता है, अलग-अलग तरह की मछलियां मर जाती हैं। बचता है तो सिर्फ कंकाल।

बिना बारिश के 13 साल!
इतनी बड़ी झील अचानक नहीं सूखी है। वालपारैसो में 13 साल से सूखा पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर गर्मी के असर का भी अनुमान लगाया गया है। पहले जब एंडीज की बर्फ पिघलती थी, तो पानी नीचे झील में जमा होता था।

पानी के लिए पहुंचते जानवर और रास्ते में मौत
पेनुएलस झील में जितना पानी बचा उसके लिए अभी भी बहुत से जानवर थोड़े से पानी की आस में दूर-दूर से आते हैं और कई रास्ते में ही प्यासे मर जाते हैं।

ईश्वर मेघ दे, पानी दे
पेनुएलस झील के पास रहने वाले 54 साल के अमांडा कारौस्को कहते हैं, हमें पानी के लिए लिए भगवान से भीख मांगनी होगी। वे कहते हैं उन्होंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा। कारौस्को कहते हैं, पहले पानी कम था, लेकिन अभी जैसा नहीं था।

बारिश से ही जिंदा होगी झील
ईएसवीएएल नामक एक संस्था वालपारैसो शहर को पानी उपलब्ध कराती है। कंपनी के महाप्रबंधक जोस लुइस मुरिलो कहते हैं कि झील को बारिश की जरूरत है।

जलवायु परिवर्तन का भयानक असर
शोधकर्ताओं का कहना है कि एंडीज पहाड़ों से पिघलने वाली बर्फ से झील में आने वाला पानी बंद हो गया। एंडीज की बर्फ तेजी से पिघल रही है और पानी बहता नहीं है सीधे भाप बनकर उड़ जाता है।
लेखक के बारे में
DW
डॉयचे वेले (Deutsche Welle), जिसे आमतौर पर DW के नाम से जाना जाता है, जर्मनी का अंतरराष्ट्रीय प्रसारक है। यह जर्मनी की संघीय सरकार के वित्तपोषण से स्वतंत्र रूप से काम करता है और हिन्दी सहित 32 भाषाओं में निष्पक्ष समाचार, विश्लेषण और मीडिया विकास का कार्य करता है। वेबदुनिया.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भारत में लड़कियों के लिए कब सुरक्षित होंगे शैक्षणिक परिसर?

तेल कंपनियों का मुनाफा फिर बंपर, देशों की हालत खस्ता

30 अरब डॉलर की टैरिफ कटौती पर सहमत हुए चीन और अमेरिका

चीन ने क्यों बढ़ाई टेक कंपनियों और टैलेंट की यात्रा पर सख्ती

क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला अंतिम होता है?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

अगला लेख