Hanuman Chalisa
✕

डायनासोर काल में थे हाथी जैसे जीव

Updated: शनिवार, 24 नवंबर 2018 (11:53 IST)
वैज्ञानिकों को 20 करोड़ साल पहले धरती पर रहने वाले ऐसे विशालकाय शाकाहारी जीवों का पता चला है जो शायद डायनासोरों के साथ टहले होंगे।
 
पोलैंड की धरती से वैज्ञानिकों को हाथी जितने विशालकाय शाकाहारी जीव के अवशेष मिले हैं। साइंस जर्नल में प्रकाशित पेपर में रिसर्चरों ने बताया है कि वह जीव चार पायों वाला, चोंच जैसे मुंह वाला और हाथी के आकार का रहा होगा। करीब 20 करोड़ साल पहले यानी ट्रायसिक काल के उत्तरार्ध में पाए जाने वाले इन जीवों को 'लिसोविसिया बोजानी' नाम दिया गया है। यह नाम उसे दक्षिणी पोलैंड के उस गांव के नाम पर मिला है, जहां उसके अवशेष मिले थे।
 
 
रिसर्चर इसे अहम खोज बताते हैं क्योंकि इससे उस प्रचलित मान्यता को चुनौती मिलती है कि उस काल में केवल डायनासोर ही एकमात्र विशालकाय शाकाहारी जीव थे। स्वीडन की उपसाला यूनिवर्सिटी में पेलिऑन्टोलॉजिस्ट ग्रेगोर नीडस्वीड्सकी बताते हैं कि डायनासोर के भी काफी पहले पाए जाने वाले डिकाइनोडॉन्ट्स नामक स्तनधारी जीवों का पता चल चुका है, जो प्राकृतिक आपदा के चलते धरती से मिट गए।
 
 
इस रिसर्स पेपर के सह लेखक नीडस्वीड्सकी बताते हैं, "हमें लगता था कि लेट-परमियन काल के बाद स्तनधारी मिटते गए और डायनासोर आकार में बढ़ते गए।"... वैज्ञानिकों को ऐसा लगता है कि ट्रायसिक काल के उत्तरार्ध में पर्यावरण और जलवायु के तमाम कारकों के कारण उस समय डायनासोरों और डिकाइनोडॉन्ट्स जैसे विशालकाय जीवों का विकास हुआ।
 
आरपी/आईबी (एपी)
 

Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

अगला लेख