Hanuman Chalisa
✕

ये खाएं कैंसर भगाएं

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (12:15 IST)
रिसर्च से पता चलता है कि कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनमें कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं। उनमें ऐसे तत्व होते हैं जिनसे कैंसर का ट्यूमर ब्लॉक करने में मदद मिल सकती है।
 
ब्रोकली
ब्रोकली और उसके कैंसर रोधी गुण के बारे में शोधकर्ताओं का कहना है कि ब्रोकली में सेलेनियम होता है। ये तत्व मेलेनोमा और प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए अच्छा माना जाता है।
 
लहसुन
लहसुन में भी कैंसर से लड़ने के गुण हैं। लहसुन खाने पीने की चीजों या प्रदूषण से शरीर में बनने वाले नाइट्रोसेमाइन के असर को कम करता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक नाइट्रोसेमाइन का संबंध कैंसर से होता है। कैंसर से स्वाथ्य लाभ ले रहे मरीजों के लिए लहसुन बड़े काम की चीज है।
 
टमाटर
टमाटर को सलाद के साथ या फिर करी में मिलाकर खाया जा सकता है। टमाटर में लिकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर रोधी गुणों के तौर पर जाना जाता है। आप चाहे तो टमाटर का जूस भी पी सकते हैं।
 
गाजर का जूस
गाजर का जूस विटामिन ए,बी,सी जैसे कई विटामिनों और पोटैशियम, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस, खनिज से भरपूर होता है। गाजर हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसमें कैंसर विरोधी गुण भी पाए जाते हैं।
 
हल्दी
भारत में सैकड़ों सालों से हल्दी का एंटीसेप्टिक के रूप में उपयोग होता आ रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि हल्दी में आठ तरह के कैंसर से लड़ने के गुण होते हैं। यह फेफड़े, मुंह, मलाशय, यकृत, किडनी, स्किन, ब्रेस्ट और ल्युकेमिया जैसे कैंसर से बचाने में मददगार है।
 
रिपोर्ट आमिर अंसारी

Show comments

सभी देखें

भारत में लड़कियों के लिए कब सुरक्षित होंगे शैक्षणिक परिसर?

तेल कंपनियों का मुनाफा फिर बंपर, देशों की हालत खस्ता

30 अरब डॉलर की टैरिफ कटौती पर सहमत हुए चीन और अमेरिका

चीन ने क्यों बढ़ाई टेक कंपनियों और टैलेंट की यात्रा पर सख्ती

क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला अंतिम होता है?

सभी देखें

न राहुल गांधी आएंगे, न अखिलेश यादव', केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 चुनाव को लेकर सपा पर साधा निशाना

MP स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, सरकार के कामकाज की सराहना कर दी बधाई

Cyclone Murasu का खौफ, 100 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिए किन राज्यों में मंडराया खतरा

अगला लेख