Hanuman Chalisa

इन देशों में बिना बैंक एकाउंट के काम चला रहे हैं लोग

Updated: शनिवार, 16 जून 2018 (12:45 IST)
वित्तीय समावेशन के दौर में आज भी दुनिया की आधी आबादी बिना बैंक एकाउंट के जिंदगी गुजार रही है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के इन 10 देशों में ऐसे लोग सबसे ज्यादा हैं जिनके पास बैंक एकाउंट ही नहीं है।
 
1. चीन
बैंकिग सेवाओं से वंचित दुनिया के सबसे ज्यादा लोग चीन में रहते हैं। चीन के 22.5 करोड़ लोगों के पास बैंक खाते नहीं है।
 
2. भारत
बैंकिग व्यवस्था से दूर रहने वाली दुनिया की 11 फीसदी आबादी भारत में रहती है। देश के 19 करोड़ लोगों के पास बैंक खाते नहीं हैं।
 
3. पाकिस्तान
भारत के बाद तीसरे स्थान पर आता है पाकिस्तान जहां करीब 10 करोड़ लोग बैंकिंग सेवाओं के अभाव में जिंदगी काट रहे हैं।
 
4. इंडोनेशिया
इंडोनेशिया पाकिस्तान से कोई बहुत पीछे नहीं है। देश के करीब 9.5 करोड़ लोग बैंक खातों के बिना ही काम चला रहे हैं।
 
5. नाइजीरिया
अफ्रीकी देश नाइजीरिया में भी करीब 6.27 करोड़ लोगों के पास बैंक में खाते नहीं है।
 
6. मेक्सिको
मेक्सिको में बैंक खातों से वंचित रहने वालों की कुल संख्या करीब 5.8 करोड़ है।
 
7. बांग्लादेश
बैंकिंग सेवाओं में बांग्लादेश का हाल भी कुछ खास अच्छा नहीं है। यहां करीब 5.7 करोड़ लोगों के पास बैंक खाते नहीं है।
 
8. वियतनाम
वियतनाम को इस सूची में आठवां स्थान मिला है। यहां करीब 4.9 करोड़ लोग बिना बैंक खाते के काम चला रहे हैं।
 
9. ब्राजील
ब्राजील में बिना बैंक खाते के जीने वालों की संख्या तकरीबन 4.8 करोड़ है।
 
10. फिलिपींस
फिलिपींस के करीब 4.6 करोड़ लोग अब तक बैंक में अपना खाता भी नहीं खुलवा सके हैं।

Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य आपने बर्बाद किया, धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए

CJP Protest : आख़िर पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

अगला लेख