Hanuman Chalisa

नाबालिग लड़कियों से शादी करने भारत आये अरब शेख गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (12:05 IST)
हैदराबाद पुलिस ने शहर के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो मध्यपूर्व और खाड़ी देशों के पुरूषों से नाबालिग लड़कियों का शादी कराता था। यह गिरोह देश के बाहर लड़कियों को भेजने की व्यवस्था भी करता था।
 
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान अरब देशों के आठ शेखों को गिरफ्तार किया है। इनमें से पांच ओमान से तो तीन शेख कतर से हैं। इनमें से एक शेख की उम्र करीब 80 साल है। पुलिस कार्रवाई में तीन काजी भी गिरफ्तार किए गए हैं। एक स्थानीय गिरोह पैसे लेकर नाबालिग लड़कियों की शादी शेखों से कराता था। साथ ही यह रैकेट लड़कियों को देश से बाहर भेजने के लिए जरूरी नकली कागजात का इंतजाम भी करता था।
 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ताजुद्दीन अहमद ने बताया, "इस तरह की शादियां सिर्फ अमीर और रईस लोग ही करने नहीं आते बल्कि यहां हर तबके के लोग आते हैं। दलालों ने ऑटोवाला, एम्बैसेडर वाला और इनोवावाला करके तीन कैटेगरी बना ली हैं। इनमें से जो तीसरी कैटेगरी है वह बड़े बड़े होटलों में ठहरने वाली रईस कैटेगरी है।"
 
पुलिस ने बताया, "पकड़े गए लोगों में एक बुजुर्ग व्यक्ति भी है जो अपने बेटे और दोस्त के साथ शादी करने आया था। उसके पास शादी का सर्टिफिकेट भी था, उसे बस ऐसी नौकरानी चाहिए थी जिसे वह कभी अपने शौक के लिए भी इस्तेमाल कर सके।"
 
पुलिस ने बताया कि तय दामों के साथ इन लड़कियों कि अरब शेखों के सामने परेड होती और इस परेड के दौरान अरब अपनी जरूरत और जेब मुताबिक किसी लड़की को चुनते और इनसे शादी करते।
 
हाल ही में एक निजी समाचार चैनल एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में दिखाया था कि कैसे हैदराबाद में 16 साल की एक लड़की की शादी ओमान के एक 61 वर्षीय शेख से हो जाती है। इस बच्ची की मदद का दिलासा स्वयं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने दिया था। मामले की जांच के दौरान ही हैदराबाद पुलिस को इस रैकेट का पता चला जिसके बाद पुलिस ने उन पर कार्रवाई की।
 
ऐसे रैकेटों में फंसी लड़कियों के परिवार वाले इसके लिए दलालों को जिम्मेदार मानते हैं। परिवारजनों का कहना है कि ये दलाल नाबालिग लड़कियों को भविष्य के सुनहरे सपने दिखाकर शहर ले जाते हैं और ऐसे धंधों में धकेल देते हैं।
 
रिपोर्ट: अपूर्वा अग्रवाल

Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

LIVE: मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा, 4 बार CJP को भेजा बातचीत का प्रस्ताव

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

NEET पेपर लीक: इंदौर में डटे 5 हजार छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, मिला LGBT और आम जनता का साथ

अगला लेख