Daily Horoscope
✕

भारत में जहरीली हवा से बचना मुश्किल

Updated: मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (12:11 IST)
भारत में आप जहां जाएंगे प्रदूषण वहां आपका पीछा करेगा। गांव भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रदूषण संबंधी 75 फीसदी मौतें ग्रामीण इलाकों में ही हुई हैं।
 
1.3 अरब की आबादी वाले भारत की दो तिहाई जनसंख्या गांवों में रहती है। आम तौर पर गांवों की आबोहवा को शहरों के मुकाबले साफ सुथरा माना जाता है, लेकिन एक रिसर्च में यह बात गलत साबित हुई है। आईआईटी बॉम्बे और हेल्थ इफेक्ट्स इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने भारत में पर्यावरण की हालत पर रिसर्च की। अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक नए शोध में पता चला कि 2015 में प्रदूषण के चलते भारत में जितनी मौतें हुईं, उनमें से 75 फीसदी मामले गांवों के थे।
 
 
शोध में शामिल आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर चंद्रा वेंकटरमण कहते हैं, "वायु प्रदूषण राष्ट्रीय, पूरे भारत की समस्या है। यह सिर्फ शहरी इलाकों या महानगरों तक ही सीमित नहीं है, और अनुपात न देखा जाए तो इसका असर ग्रामीण भारत पर शहरी भारत से कहीं ज्यादा है।"
 
वायु प्रदूषण को जानलेवा धूल के बहुत ही छोटे कण बनाते हैं। इन कणों को पीएम2.5 कहा जाता है। ग्रामीण इलाकों और शहरी इलाकों में पीएम2.5 कणों का स्तर करीब एक जैसा मिला। वैज्ञानिकों के मुताबिक आबादी ज्यादा होने और कमजोर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते गांवों में मौतें भी ज्यादा हुईं।
 
 
रिसर्च के दौरान हर राज्य के आंकड़े जुटाए गए। 2015 में भारत में वायु प्रदूषण के चलते करीब 10 लाख लोगों की मौत हुई। बीते 25 साल में आर्थिक विकास के साथ साथ भारत में प्रदूषण की समस्या भी बढ़ती चली गई। नई रिसर्च के मुताबिक खेतों में पुआल और घरों में लकड़ी या गोबर के उपले जलाने से सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण होता है। दूसरे नंबर पर गाड़ियों से निकलने वाला धुआं है। अगर इस प्रदूषण के खिलाफ तुरंत प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो 2020 तक भारत में हर साल वायु प्रदूषण 16 लाख लोगों की जान लेगा।
 
ओंकार सिंह जनौटी
 

Show comments

सभी देखें

भारत में लड़कियों के लिए कब सुरक्षित होंगे शैक्षणिक परिसर?

तेल कंपनियों का मुनाफा फिर बंपर, देशों की हालत खस्ता

30 अरब डॉलर की टैरिफ कटौती पर सहमत हुए चीन और अमेरिका

चीन ने क्यों बढ़ाई टेक कंपनियों और टैलेंट की यात्रा पर सख्ती

क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला अंतिम होता है?

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

अगला लेख