शुक्रवार, 18 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , रविवार, 22 जून 2014 (11:32 IST)

धोनी की अगुआई में भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना

महेंद्र सिंह धोनी
FILE
मुंबई। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में भारत की 18 सदस्यीय टीम पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में हिस्सा लेने के लिए आज इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई। टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत नाटिंघम के ट्रेंटब्रिज में नौ जुलाई से होगी।

इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 26 जून से लीसेस्टर में तीन दिवसीय अभ्यास मैच के साथ होगी। भारतीय टीम को इसके बाद एक से तीन जुलाई तक डर्बीशर के खिलाफ भी अभ्यास मैच खेलना है।

ट्रेंटब्रिज में पहला टेस्ट नौ जुलाई से खेला जाएगा जबकि इसके बाद लार्डस (17 से 21 जुलाई), साउथंपटन के द रोज बाउल (27 से 31 जुलाई), ओल्ड ट्रैफर्ड (सात से 11 अगस्त) और द ओवल (15 से 19 अगस्त) में बाकी टेस्ट खेले जाएंगे।

टेस्ट श्रृंखला के बाद 25 अगस्त से सात सितंबर तक पांच मैचों की वनडे श्रृंखला और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा।

भारतीय टीम इस प्रकार है: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, ईश्वर पांडे, इशांत शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी, वरूण आरोन, रिद्धिमान साहा और पंकज सिंह। (भाषा)