dharma sangrah
✕

युवराज ने की शुभमन की तरफदारी, कहा- वनडे विश्व कप 2023 के प्रबल दावेदार

Updated: सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (21:52 IST)
गुरुग्राम। भारत को 2011 में विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह का मानना है कि शुभमन गिल 2023 में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में पारी का आगाज करने के लिए प्रबल दावेदार हैं। गिल बांग्लादेश में चल रही एकदिवसीय श्रृंखला में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वे न्यूजीलैंड दौरे पर गई टीम में शामिल थे।
 
युवराज ने दृष्टिहीन टी-20 विश्व कप के उद्घाटन समारोह से इतर कहा कि मेरा मानना है कि शुभमन बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और उसके प्रदर्शन में निरंतरता है। मुझे लगता है कि वह 2023 विश्व कप में भारत की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए प्रबल दावेदार है।
 
वर्ष 2019 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले युवराज अपने राज्य पंजाब के युवा क्रिकेटरों के लिए मेंटर (मार्गदर्शक) की भूमिका निभाते रहे और इनमें गिल भी शामिल हैं। कोविड-19 के कारण 2020 में लॉकडाउन के दौरान शुभमन ने युवराज के साथ समय बिताया तथा पंजाब के वर्तमान कप्तान और सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा के साथ भारतीय टीम के इस पूर्व ऑलराउंडर से क्रिकेट के गुर सीखे।
 
युवराज ने कहा कि शुभमन बहुत कड़ी मेहनत करने वाला खिलाड़ी है और सभी अच्छी चीजों पर ध्यान देता है। मेरा मानना है कि अगले 10 वर्षों में वह दिग्गज खिलाड़ी बनेगा। युवराज ने टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को बर्खास्त किए जाने पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
 
उन्होंने एक सवाल के जवाब में युवराज ने कहा कि वे खेल या क्रिकेटर प्रशासक बनने के लिए तैयार हैं। मुझे नहीं पता कि भविष्य के गर्त में क्या छिपा है लेकिन अगर मैं देश में खेल के विकास में योगदान दे सकता हूं तो इसमें मुझे कोई गुरेज नहीं। यह केवल क्रिकेट नहीं बल्कि मैं देश में खेलों के विकास में योगदान देना पसंद करूंगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख