Daily Horoscope
✕

युवराज सिंह ने कहा, विश्व कप में हार्दिक पांड्या रहेंगे महत्वपूर्ण

Updated: शनिवार, 4 मई 2019 (17:33 IST)
मुंबई। भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' रहे युवराज सिंह ने कहा है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में सफलता हासिल करने का अच्छा मौका है।
 
युवराज ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान विश्व कप की पसंदीदा टीम के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मेरी पहली पसंदीदा 2 टीमें भारत और इग्लैंड हैं। लेकिन डेविड वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ के टीम में वापस आने के कारण ऑस्ट्रेलिया भी कप की मजबूत दावेदार है।
 
उन्होंने कहा कि विंडीज के पास मजबूत टीम है, ऐसे में आप इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। लेकिन मेरे ख्याल से भारत और इंग्लैंड 1ले और 2रे नंबर पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 3रे नंबर पर है। चौथे स्थान के बारे में मुझे नहीं पता, इसके बारे में मैं बाद में बताऊंगा। 
 
भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि पांड्या विश्व कप में भारत के लिए बहुत प्रभावी हो सकते हैं। उनका आईपीएल का शानदार प्रदर्शन विश्व कप में मदद कर सकता है। मैंने शुक्रवार को उनसे (पांड्या) इस बारे में बात की और कहा कि फिलहाल जैसी आपकी फॉर्म है, उसमें आप विश्व कप में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि वे जिस तरह से अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं, वो अभूतपूर्व है और मुझे उम्मीद है कि वे यह फॉर्म विश्व कप में भी बरकार रखेंगे। वे गेंदबाजी भी बहुत अच्छी कर रहे हैं। लेकिन जैसा कि मैंने कहा था कि यह सब आपके दबाव को संभालने के ऊपर निर्भर करता है। मैं उम्मीद करता हूं कि जैसे इस समय वे बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनके लिए यह बहुत अच्छा टूर्नामेंट रहे।
 
युवराज ने कहा कि पांड्या ने कोलकाता के खिलाफ 34 गेंदों में 91 रन बनाए और यह उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। मैंने आईपीएल में देखा कि उन्होंने 4 बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। जब आप ऐसा करते हैं तो आपको पता चल जाता है कि वह काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख