suvichar
✕

यूनुस खान नीलाम करेंगे 10 हजारी 'बल्ला'

Updated: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (18:32 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज यूनुस खान ने जिस बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 10000 रनों का आंकड़ा छूआ था, उस बल्ले को अब वह नीलाम करेंगे। 
              
40 वर्षीय यूनुस ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने जिस बल्ले से 10000 रनों का आंकड़ा पार किया था, उस बल्ले को एक एनजीओ को सौंप देगें ताकि बल्ले को नीलाम करके शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों की मदद की जा सके। 
               
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि वह भविष्य में बहुत कल्याणकारी कार्य करना चाहते हैं खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए। इसके अलावा वह देश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के दिशा में भी काम करना चाहते हैं।
             
टेस्ट क्रिकेट में 118 मैच खेलकर 10000 रन बनाने वाले यूनुस ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 265 वनडे मैचों में 7249 रन बनाए हैं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख