Daily Horoscope
✕

कोच बनने से चूके वीरू, छुट्टियां मनाने पहुंचे कनाडा

Updated: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (18:11 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के राष्ट्रीय कोच बनने से चूके पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग छुट्टियां मनाने के लिए कनाडा पहुंचे हुए हैं। अपनी चुटकीली टिप्पणियों के लिए विख्यात सहवाग भारतीय टीम के कोच बनने के दावेदारों में प्रमुख थे।
            
सहवाग ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वे हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कई तस्वीरें लगाई हैं, जिसके नीचे उन्होंने लिखा है कि कनाडा में मस्ती करते हुए।      
           
उल्लेखनीय है कि अपनी चुटकीली टिप्पणियों के लिए विख्यात सहवाग भारतीय टीम के कोच बनने के दावेदारों में प्रमुख थे। उनकी इस पद के लिए पूर्व भारतीय कप्तान रवि शास्त्री के साथ कड़ी प्रतिद्वंद्विता थी। हालांकि शास्त्री ने बाजी मार ली और अगले दो वर्षों के लिए टीम इंडिया के कोच नियुक्त किए गए हैं। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख