dharma sangrah
✕

INDvSA 1st Test : ऋषभ पंत की जगह रिद्धिमान साहा टीम में, कोहली बोले- दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

Updated: मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019 (15:10 IST)
विशाखापत्तनम। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट में ऋषभ पंत की जगह रिद्धिमान साहा लेंगे। कोहली ने कहा कि बंगाल के क्रिकेटर साहा ‘दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर’ बने हुए हैं।
 
ALSO READ: IPL खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को, जानिए किस फ्रेंचाइजी के पास बची कितनी राशि
 
साहा चोट के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहे और अगस्त में वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट की श्रृंखला के साथ टीम में वापसी की। साहा को हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला और दोनों ही मैचों में पंत ने विकेटकीपर की भूमिका निभाई।
 
कोहली ने पहले टेस्ट से पूर्व कहा कि हां, साहा फिट हैं और खेलने को तैयार है। वे हमारे लिए श्रृंखला की शुरुआत करेंगे। उसकी विकेटकीपिंग से सभी वाकिफ हैं। उसे जब भी मौका मिला तो उसने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि चोट के कारण वे बाहर रहे। मेरे अनुसार वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। इन हालात में वे हमारे लिए सीरीज की शुरुआत कर सकते हैं।
 
जनवरी 2018 में खेला था अंतिम टेस्ट : साहा ने अपना पिछला टेस्ट जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उनकी गैरमौजूदगी में पंत ने जिम्मेदारी संभाली और इंग्लैंड तथा ऑस्ट्रेलिया में शतक के साथ खेल के लंबे प्रारूप में टीम की पहली पसंद बन गए।
 
पिछले कुछ समय में हालांकि पंत को खराब शॉट चयन के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और शायद यह भी एक कारण है कि टीम प्रबंधन ने श्रृंखला की शुरुआत साहा के साथ करने का फैसला किया। साहा ने 32 टेस्ट में 30.63 की औसत से 1164 रन बनाए हैं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख