dharma sangrah

World Cup 2019 के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, आर्चर भीतर, विली और डेनले बाहर

Updated: मंगलवार, 21 मई 2019 (20:11 IST)
लंदन। ससेक्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। बारबाडोस में जन्में आर्चर ने मार्च में ही इंग्लैंड के लिए खेलने की पात्रता हासिल की है और अभी तक 3 वनडे मैच ही खेले हैं। 
 
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और 46 वनडे खेल चुके डेविड विली को टीम में जगह नहीं मिल सकी है। उनके अलावा इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम में बैकअप स्पिनर और बल्लेबाज जो डेनली भी टीम से बाहर हैं। 
 
दोनों को प्रारंभिक टीम में रखा गया था। इंग्लैंड ने राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने की पात्रता हासिल करने की समयावधि 7 साल से घटाकर 3 साल कर दी थी। माना जा रहा है कि आर्चर के लिए टीम में जगह बनाने के मकसद से ही ऐसा किया गया। 
 
इंग्लैंड विश्व कप टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, टॉम कुरेन, लियाम डासन, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख