RCB Cares : आरसीबी केयर्स की विस्तृत जानकारी देते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru) ने सोमवार को कहा कि फाउंडेशन आईपीएल और कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ (KSCA) के साथ मिलकर भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) के बेहतर प्रोटोकॉल तैयार कर रहा है। इस साल RCB की ipl में पहली खिताबी जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में 11 लोग मारे गए थे। मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान कर चुके आरसीबी केयर्स ने कहा कि इसकी स्थापना हमारे 12वें सदस्य के सहयोग, सशक्तिकरण और तरक्की के लिए की गई है।
फाउंडेशन में इस लक्ष्य को पाने के लिए 6 बिंदुओं का फार्मूला बताया गया है लेकिन सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही इस पर अमल हो सकता है।
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें