Daily Horoscope
✕

वेस्टइंडीज ने शॉर्ट गेंद के खिलाफ किया अभ्यास

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (14:50 IST)
हैमिल्टन। वेस्टइंडीज की नजरें गुरुवार से यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे और  अंतिम क्रिकेट टेस्ट में नील वेगनर और उनके साथी तेज गेंदबाजों की शॉर्ट गेंद से  निपटकर जीत दर्ज करते हुए श्रृंखला बराबर करने पर टिकी हैं।
 
वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में वेगनर की शॉर्ट गेंदों के खिलाफ काफी परेशानियों का सामना  करना पड़ा था। वेगनर ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 7 और मैच में 9 विकेट चटकाए  जिससे मेजबान टीम पारी और 67 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही। न्यूजीलैंड को  स्विंग गेंदबाज टिम साउथी की वापसी का भी फायदा मिलेगा, जो अपने दूसरे बच्चे के  जन्म के कारण पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।
 
पहले टेस्ट में आसान जीत के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं ले  रही है जिसने 4 महीने पहले इंग्लैंड में वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड में पहला  टेस्ट पारी के अंतर से गंवाने के बाद वेस्टइंडीज ने दूसरा टेस्ट 5 विकेट से जीता था। तेज  गर्मी के बीच सेडन पार्क की पिच को कवर से ढंका गया है। लेकिन मैदानकर्मियों को  आशंका है कि टेस्ट के अंतिम दिनों में इस पिच पर असमान उछाल देखने को मिल सकता  है।
 
कप्तान केन विलियम्सन के पास इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे अधिक 17 शतक  का दिवंगत मार्टिन क्रो का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। विलियम्सन के नाम पर भी 17  टेस्ट शतक दर्ज हैं। रोस टेलर इन दोनों से 1 पायदान पीछे हैं और उनके नाम पर 16  शतक दर्ज हैं। सेडन पार्क पर पिछले 6 टेस्ट में टेलर ने 3 जबकि विलियमसन ने 2 शतक  जड़े हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख