Hanuman Chalisa

एलेन, पूरन और थॉमस ने पहली बार किया वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से करार

Updated: बुधवार, 10 जुलाई 2019 (11:55 IST)
सेंट जोंस। विश्व कप टीम में रहे फेबियन एलेन, निकोलस पूरन और ओशेन थॉमस को पहली बार वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंध दिए हैं जबकि 7 खिलाड़ियों को सभी प्रारूपों के करार दिए गए हैं। 1 जुलाई से अगले साल 30 जून तक की अवधि वाले करार में एलेन, पूरन और थॉमस के नाम पहली बार जुड़े हैं।

सभी प्रारूपों में 7 खिलाड़ियों को करार दिए गए हैं जिनमें डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमाएर, कीमो पाल, कप्तान जैसन होल्डर, शाई होप, अलजारी जोसेफ और केमार रोच शामिल हैं। 1 जुलाई से अगले साल 30 जून तक की अवधि वाले करार में एलेन, पूरन और थॉमस के नाम पहली बार जुड़े हैं। 15 महिला खिलाड़ियों को भी करार दिए गए हैं।

वर्ष 2019-20 के लिए अनुबंधित पुरुष खिलाड़ियों की सूची :
सभी प्रारूपों में करार : डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमाएर, जैसन होल्डर, शाई हेप, अलजारी जोसेफ, कीमो पाल, केमार रोच।

स्ट करार (लाल गेंद वाले अनुबंध) : क्रेग ब्रेथवेट, जान कैंपबेल, रोस्टन चेस, शेन डोरिच, शेनोन गैब्रियल, जोमेल वारिकन।

सीमित ओवरों में करार (सफेद गेंद वाले अनुबंध) : फेबियन एलेन, कार्लोस ब्रेथवेट, शेल्डन कोटरेल, निकोलस पूरन, रोवमैन पावेल, ओशेन थॉमस। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख