Hanuman Chalisa
✕

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वकार यूनिस की चाबुक सीनियर क्रिकेटरों पर चली

Updated: गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (00:36 IST)
कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने कहा कि उनके देश के सीनियर खिलाड़ी अपना चरम बीत जाने के बाद भी करियर लंबा खींचते रहने के दोषी हैं और उन्होंने हाल में समाप्त हुए विश्व कप जैसे खराब प्रदर्शन से बचने के लिए क्रिकेट बोर्ड से फॉर्म और फिटनेस से समझौता नहीं करने के लिए कहा है।
 
पाकिस्तान विश्व कप में राउंड रोबिन चरण में ही बाहर हो गया था। मेजबान इंग्लैंड ने टूर्नामेंट का खिताब जीता। वकार ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि आखिरी क्षणों तक हमारी विश्व कप टीम तय नहीं हुई थी। सबसे बड़ी समस्या यह है कि हमारे सीनियर खिलाड़ी अपना करियर खींचते रहने की कोशिश करते हैं और कोई भी उनसे नहीं कहता कि यह सम्मान के साथ विदाई लेने का समय है।
 
उन्होंने 'दैनिक जंग' समाचार पत्र से कहा कि पिछले कई वर्षों से हम ऐसा देख रहे हैं। आखिरी क्षणों में सीनियर को टीम में शामिल कर दिया जाता है, क्योंकि बोर्ड को बड़े टूर्नामेंट में हार का डर रहता है। अफगानिस्तान के खिलाफ हम जिस तरह से जूझते रहे वैसा नहीं होना चाहिए था। सबसे बड़ी समस्या यह है कि हम चयन में फिटनेस मामलों, वरिष्ठता और अन्य मसलों पर समझौता करते हैं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख