biodatamaker
✕

वीरेन्द्र सहवाग के नाम कोटला मैदान का गेट

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (23:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने फिरोजशाह कोटला मैदान के एक गेट का नाम भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के नाम पर रखने का फैसला किया है।
 
कोटला मैदान के गेट संख्या दो को 31 अक्टूबर को सहवाग के नाम पर रखा जाएगा। इसके एक दिन बाद भारतीय टीम को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला का पहला टी-20 मैच खेलना है।
 
डीडीसीए के प्रशासक न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) विक्रमजीत सिंह ने एक बयान में कहा, पूर्ववर्ती प्रबंधन ने सहवाग की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए गेट संख्या दो उनके नाम पर रखने का वादा किया था, जिसे मैं प्रभाव में ला रहा हूं। 
 
उन्होंने कहा, यह दिल्ली की टीम में अहम भूमिका निभाने वाले क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देने की कई अन्य पहल की शुरुआत है। डीडीसीए के अन्य दिग्गजों के नामों का आकलन और सिफारिश करने के लिए समिति गठित की गई है। इनमें वे दिग्गज शामिल हैं जिनके योगदान को मान्यता मिलनी चाहिए और स्टेडियम के विभिन्न हिस्सों में यह दिखना चाहिए। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख