Daily Horoscope
✕

अपने आखिरी वनडे में फ्लॉप हुए स्टोक्स, फिर भी विराट ने बोले यह शब्द

Updated: बुधवार, 20 जुलाई 2022 (18:39 IST)
लंदन:इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि मैदान पर उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के वह हमेशा से कायल रहे हैं।स्टोक्स ने सोमवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था जिसके बाद कोहली ने उन्हें ‘सबसे प्रतिस्पर्धी’ प्रतिद्वंद्वी बताया था।

स्टोक्स ने ‘स्काइ स्पोर्ट्स ’ से कहा ,‘‘ विराट क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में महानतम खिलाड़ियों में से एक रहेंगे। वह शानदार खिलाड़ी है। उसके जैसे खिलाड़ी के खिलाफ खेलने में मुझे बहुत मजा आता है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ खेल में उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता का मैं हमेशा से कायल रहा हूं। उसके जैसे खिलाड़ी के खिलाफ खेलने से पता चलता है कि इसके क्या मायने हैं। सिर्फ आपके लिये नहीं बल्कि शीर्ष स्तर पर खेलने वाले हर खिलाड़ी के लिये।’’उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे यकीन है कि मैदान पर हम एक दूसरे के खिलाफ और खेलेंगे। विराट के विचार सुनकर अच्छा लगा।’’

स्टोक्स के आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया

रासी वान डेर डुसेन के 134 रन और एनरिच नॉर्किया के चार विकेट की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने बेन स्टोक्स के आखिरी एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को 62 रन से हरा दिया।दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 333 रन बनाये। वान डेर डुसेन ने जानेमन मलान (57) और एडेन मार्कराम (77) के साथ शतकीय साझेदारी की।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख