Hanuman Chalisa
✕

विराट वापसी पर बाहर बैठा यह युवा, इंग्लैंड ने करे 3 बदलाव

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

Written By WD Sports Desk
Updated: रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (13:46 IST)
INDvsENG इंग्लैंड रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।आज यहां बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद बटलर ने कहा कि पिच सूखी नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि आज के मैच के लिए टीम में तीन बदलाव हैं। गस एटकिंसन, मार्क वुड और जेमी ओवर्टन की टीम में वापसी हुई है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम आज भी पिछले मैच जैसा ही प्रदर्शन करने उतरेगी, नागपुर में अय्यर और गिल दोनों के प्रदर्शन की रोहित ने तारीफ की। रोहित ने कहा कि यह काली मिट्टी की पिच है, उन्हें यह नहीं पता कि पिच में गति कितनी है लेकिन मैच के आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती चली जाएगी। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव है। विराट कोहली और वरुण चक्रवर्ती आज खेल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव आज का मैच नहीं खेल रहे हैं।(एजेंसी)

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड : फिल साल्ट, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जॉस बटलर, लियम लिविंगस्टन, मार्क वुड, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, जेमी ओवर्टन और आदिल रशीद।<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख