kundali milan
✕

कोहली ने खोला टीम इंडिया की सफलता का राज, बोले...

Updated: रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (07:38 IST)
रांची। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हाल के समय में टीम की शानदार सफलता का श्रेय फॉर्मेट के मुताबिक खिलाड़ियों का चयन करने के टीम प्रबंधन के फैसले को दिया है।
 
श्रीलंका सीरीज के शुरुआत से कलाई से गेंद घुमाने वाले स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को टीम में बनाए रखने का फैसला भारत के लिए फायदेमंद साबित हुआ।
 
कोहली ने कहा कि यह ना केवल खिलाड़ियों का संयुक्त प्रयास है बल्कि प्रबंधन समूह का भी है जिसने अच्छे सुझाव दिए। फॉर्मेट के मुताबिक विशेषज्ञ खिलाड़ियों को चुनना, रहस्यमयी गेंदबाज (कुलदीप) को चुनना, उनमें आत्मविश्वास जगाना। वे एक गेम में रन दे सकते हैं लेकिन वे हमेशा पलटवार करेंगे।'
 
भारतीय कप्तान ने भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की। विराट ने शिखर धवन के अपनी पत्नी की बीमारी के बाद छुट्टी से लौटने पर भी खुशी जताई। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख