Hanuman Chalisa

विराट कोहली ने अजहर को पछाड़ा, बनाया यह नया रिकॉर्ड

रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (08:42 IST)
जोहानिसबर्ग। क्रिकेट के मैदान पर रोज नए नए रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय कप्तान और रन मशीन विराट कोहली के नाम वनडे में एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन को पीछे छोड़कर वनडे क्रिकेट के इतिहास में विराट सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
 
29 साल के विराट ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार को चौथे वनडे मैच में 75 रनों की अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। विराट के अब 198 पारियों में 9423 रन हो गए हैं और उन्होंने मोहम्मद अजहरूद्दीन (308 पारियों में 9378 रन) को पीछे छोड़ दिया है।
 
वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीयों में विराट से आगे अब महेंद्र सिंह धोनी (9954), राहुल द्रविड़ (10768), सौरभ गांगुली (11221) और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (18426) रन हैं। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख