Daily Horoscope
✕

कोच चयन पर हमें कोहली की राय का सम्मान करना होगा: कपिल देव

Updated: गुरुवार, 1 अगस्त 2019 (20:02 IST)
कोलकाता। 3 सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के प्रमुख महान क्रिकेटर कपिल देव अपनी सहयोगी शांता रंगास्वामी से सहमत हैं कि कप्तान विराट कोहली की ‘राय का सम्मान किए जाने की जरूरत’ है। 
 
सीएसी अगले मुख्य कोच की नियुक्ति करेगी और पूर्व कप्तान कपिल ने आश्वस्त किया कि उनका पैनल अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुरूप अपना काम करेगा। 
 
कोहली ने वेस्टइंडीज रवाना होने से पूर्व हुई प्रेस कांफ्रेंस में यह बात नहीं छुपाई थी कि वह मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री को दोबारा इसी पद पर देखना चाहते हैं। 
 
कपिल ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में ईस्ट बंगाल के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत गौरव’ प्राप्त करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘यह उसकी (कोहली) राय है, हमें हर किसी के नजरिए का सम्मान करना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘यह कठिन नहीं है। आप सिर्फ अपनी क्षमता के अनुरूप अपना काम बेहतरीन तरीके से करो।’

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख