Daily Horoscope
✕

विराट कोहली बोले, स्पिनरों ने कर दिया कमाल

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (15:33 IST)
सेंचुरियन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में नौ विकेट से मिली शानदार जीत का श्रेय टीम के गेंदबाजों को दिया है। भारत ने रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 32.2 ओवर में 118 रन पर ढेर कर दिया था और फिर शिखर धवन तथा विराट की शानदार पारियों से 20.3 ओवर में एक विकेट पर 119 रन बनाकर 177 गेंद शेष रहते नौ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

भारत ने छह मैचों की सीरीज में अब 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। विराट ने मैच के बाद कहा कि गेंदबाजों ने एक बार फिर से कमाल का प्रदर्शन दिखाया। स्पिनर ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया।

इस तरह की जीत से हमेशा अच्छा महसूस होता है। हमने सुबह जो रणनीति तैयार की थी उसे मैदान पर अच्छी तरह से भुनाया। उम्मीद है कि टीम आगे भी इसी प्रदर्शन को बरकरार रखेगी। कप्तान ने साथ ही कहा कि डरबन की तुलना में यह विकेट काफी सख्त था।

हमें पता था कि पिच पर ज्यादा घास नहीं होगी। छोटे लक्ष्य का पीछा हमेशा सकारात्मक तरीके से करना जरूरी होता है। दक्षिण अफ्रीकी टीम का मध्यक्रम अनुभवहीन है और हमने इसका पूरा फायदा उठाया। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख