Hanuman Chalisa
✕

आईसीसी ने दी विराट कोहली को वॉकी टॉकी मामले में क्लीन चिट

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (18:01 IST)
नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के पहले मैच के दौरान वॉकी टॉकी इस्तेमाल करने के मामले में गुरुवार को क्लीनचिट दे दी। फिरोजशाह कोटला मैदान में कल मैच के दौरान टेलीविजन फुटेज में कोहली को वॉकी टॉकी पर बात करते हुए देखा गया था।
 
आईसीसी के अधिकारी ने बताया, आमतौर पर वॉकी टॉकी का इस्तेमाल टीम के सहयोग स्टाफ और ड्रेसिंग रूम के बीच संपर्क के लिए किया जाता है। कोहली ने भ्रष्टाचाररोधी इकाई से वॉकी टॉकी इस्तेमाल की अनुमति ली थी। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि कोहली ने वॉकी टॉकी का इस्तेमाल कर आईसीसी के नियमों का उल्लंघन किया है जिसमें  मैच के दौरान संचार उपकरण का इस्तेमाल नहीं करना होता है।
 
आईसीसी नियमों के तहत ड्रेसिंग रूम में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है लेकिन खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य वॉकी टॉकी का इस्तेमाल कर सकते हैं। भारत ने इस मैच में न्यूजीलैंड को हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख